फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four more houses in Karsaur drowned in Sharda river

Lakhimpur Kheri News: करसौर में चार और घर शारदा नदी में समाए

Sat, 12 Aug 2023 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Four more houses in Karsaur drowned in Sharda river
बेलरायां गांव फरेंदा से बाजार आते हुए बाढ़ पीड़ित
बिजुआ। ब्लॉक क्षेत्र में शारदा नदी लगातार तबाही मचाती जा रही है। शुक्रवार को चकपुरवा में शारदा नदी में चार और घर समा गए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत करसौर के चकपुरवा में शारदा नदी का कहर जारी है। घर नदी में समा रहे हैं। अब तक कुल 18 घर नदी में समा चुके हैं। पांच-छह घरों को नदी की धार काट रही है। गांव में कुल 60 मकान हैं, जिसमें 18 घर कट चुके हैं। लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। जबकि, अफसर हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
कटान पीड़ितों को अभी तक तिरपाल या अन्य कोई विकल्प मुहैया नहीं कराया गया है, जिससे ग्रामीण खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं। प्रशासन सिर्फ आलू पूरी के लंच पैकेट बांटकर ही अपनी पीठ थपथपा रहा है। कटान पीड़ितों का बहुत बुरा हाल है। अभी तक बाढ़ राहत राशन किट नहीं मिली है। शुक्रवार को चकपुरवा के चंद्रभान, राजेंद्र, बनवारी और छत्रपाल के घर नदी में समा गए।
विज्ञापन

टापू पर फंसे चार ग्रामीणों को एनडीआरएफ ने बचाया
बिजुआ। ग्राम पंचायत करसौर के मजरा चकपुरवा तथा बेंचेपुरवा के चार लोग नदी में बाढ़ आने से टापू पर फंस गए। जिनको एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर निकाला। ग्राम प्रधान को सूचना मिली कि रामेश्वर पुत्र भगवानदीन, धीरेंद्र पुत्र शत्रोहन लाल, हीरालाल पुत्र जसकरण लाल, अक्षय कुमार पुत्र कल्लू पानी के बीच टापू में फंस गए हैं। प्रधान ने एसडीएम गोला को अवगत कराया। एसडीएम गोला रत्नाकार मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर एनडीआरएफ की टीम को स्टीमर सहित बुलवाकर रेस्क्यू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलराया के गांवों में भी घुसा पानी
बेलरायां/तिकुनियां। बॉर्डर की मोहाना नदी में जलस्तर बढ़ने से ग्राम पंचायत कड़िया के ग्राम फरेंदा, कड़िया, दीपनगर जलमग्न हो गए है। गांवों में अचानक बाढ़ का पानी घुसने से ग्रामीणों में अफरातफरी मची हुई है। गांव फरेंदा के प्राथमिक विद्यालय में पानी भरने से विद्यार्थियों की पढ़ाई चौपट हो गई है। धान, गन्ना की फसलें जलमग्न हो गई हैं। ग्रामीणों ने घरों का सामान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर ऊंचे स्थानों पर बसने की कवायद शुरू कर दी है। उधर, तिकुनिया के चौगुर्जी में तहसीलदार भीमचंद ने पहुंचकर हालात का जायजा लिया। संवाद

बेलरायां गांव फरेंदा से बाजार आते हुए बाढ़ पीड़ित

बेलरायां गांव फरेंदा से बाजार आते हुए बाढ़ पीड़ित

बेलरायां गांव फरेंदा से बाजार आते हुए बाढ़ पीड़ित

बेलरायां गांव फरेंदा से बाजार आते हुए बाढ़ पीड़ित

बेलरायां गांव फरेंदा से बाजार आते हुए बाढ़ पीड़ित

बेलरायां गांव फरेंदा से बाजार आते हुए बाढ़ पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed