फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four lakh rupees were cheated in the name of getting a job

Lakhimpur Kheri News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे चार लाख

Tue, 28 Jan 2025 11:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Four lakh rupees were cheated in the name of getting a job
लखीमपुर खीरी। गोला के ग्राम महेशपुर निवासी ज्ञानप्रकाश ने एक युवक पर नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये ठग लेने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ज्ञानप्रकाश ने बताया कि साबिर अली निवासी मोहल्ला हिदायत नगर से मुलाकात जेल में उस समय हुई थी जब वह अपने भाई से मुलाकात करने के लिए गया था। मार्च 2023 में मिलाई के दौरान आरोपी ने फाॅरेस्ट में बाबू होना बताया था। साथ ही वन विभाग में नौकरी दिलाने की बात कही थी। नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये मांगे थे।
विज्ञापन

पीड़ित ने साबिर अली के खाते में 16 मार्च 2023 को 500 रुपये व 10 हजार रुपये, 17 मार्च 2023 को नौ हजार रुपये, 20 मार्च 2023 को 10 हजार रुपये, 22 मार्च 2023 को 10 हजार रुपये दो बार में भेजे। वहीं 24 मार्च 2023 को 99 सौ रुपये, 29 मार्च 2023 को 20 हजार रुपये, 17 अप्रैल 2023 को 99 सौ रुपये, 26 अप्रैल 2023 को 48 सौ रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 94,100 रुपये खाते में, तो तीन लाख दस हजार रुपये ज्ञानप्रकाश ने अपना ट्रैक्टर बेचकर दिए थे। आरोप है कि एक महीने का समय बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं दिलाई। कई महीने बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली तो खुद को ठगे जाने का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित ने पु़लिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। लिहाजा पीड़ित को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed