फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four including three brothers sentenced to life in murder

हत्यारोपी तीन सगे भाइयों सहित चार को उम्रकैद

Sat, 01 Oct 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:03 AM IST
सार

29 अक्टूबर 2012 की शाम करीब छह बजे लड़की के पिता लल्ला मियां ने अपने भाई मंझले, रियासत और रियासत के पुत्र इरफान के साथ मिलकर बृजेश की गला दबाकर हत्या कर दी। एडीजे अनिल कुमार ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सभी आरोपियों को हत्या करने का दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। शादी का प्रलोभन देकर युवती से दुराचार करने के मामले में एडीजे दीपेंद्र कुमार सिंह ने दुष्कर्मी को तीन साल के कारावास की सजा सुनाई है साथ ही उस पर साठ हजार रुपये जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
Four including three brothers sentenced to life in murder

विस्तार

लखीमपुर खीरी। अवैध संबंधों की वजह से की गई हत्या के एक मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने तीन सगे भाइयों समेत चार को दोषी करार दिया है। शुक्रवार को एडीजे अनिल कुमार ने चारों हत्यारोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सभी को बीस बीस हजार रुपये जुर्माना भरने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले बृजेश के पड़ोस के ही रहने वाली लड़की से संबंध थे। लड़की के पिता ने कई बार विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी। 29 अक्टूबर 2012 की शाम करीब छह बजे लड़की के पिता लल्ला मियां ने अपने भाई मंझले, रियासत और रियासत के पुत्र इरफान के साथ मिलकर बृजेश की गला दबाकर हत्या कर दी। ब्रजेश के भाई बलराम ने घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में आरोपपत्र दाखिल होने के बाद अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन ने पांच गवाह पेश किए। एडीजे अनिल कुमार ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सभी आरोपियों को हत्या करने का दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन

दुष्कर्मी को तीन साल की कैद
लखीमपुर-खीरी। शादी का प्रलोभन देकर युवती से दुराचार करने के मामले में एडीजे दीपेंद्र कुमार सिंह ने दुष्कर्मी को तीन साल के कारावास की सजा सुनाई है साथ ही उस पर साठ हजार रुपये जुर्माना लगाया है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता संदीप कुमार मिश्र ने बताया कि मैगलगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले बृज किशोर ने एक युवती से शादी करने का प्रलोभन देकर उससे शारीरिक संबंध बना लिए और लगातार उससे दुराचार करता रहा। युवती जब गर्भवती हो गयी तो विवाह करने से मना कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed