फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four incidents of theft revealed, five including a minor arrested

Lakhimpur Kheri News: चोरी की चार वारदात का खुलासा, नाबालिग समेत पांच पकड़े

Wed, 11 Jun 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 11 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Four incidents of theft revealed, five including a minor arrested
चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार अभियुक्त। संवाद
निघासन। पुलिस ने एक नाबालिग सहित पांच लाेगों को पकड़कर बीते दिनों क्षेत्र में हुईं चार चोरियों का खुलासा किया है। आरोपियों के पास से लाखों के जेवरात और नकदी भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

बुधवार को गांव खैरहनी से दौलतापुर मार्ग स्थित एक बाग से अरुण कुमार, दिलेराम, ओमवीर, अक्षय और एक नाबालिग को दबोचा गया। सभी आरोपी निघासन क्षेत्र के ग्राम खैरहनी के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से लगभग 49,500 रुपये, एक करधनी, पाजेब, पायल, चेन, अंगूठी, मटरमाला, झुमका, नथुनी, टॉप्स, कुंडल आदि बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, जुलाई 2024 में हरद्वारी लाल पांडे और मई 2025 में अंजनी कुमार, शारदा प्रसाद व दिलीप कुमार के घरों में चोरी की वारदात हुई थी। सभी मामले पहले अज्ञात के विरुद्ध दर्ज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है, जबकि नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed