{"_id":"69e3e014c12708d7dd0cc152","slug":"four-houses-burnt-in-the-fire-in-village-khajuha-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-173154-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गांव खजुहा में आग से चार घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गांव खजुहा में आग से चार घर जले
Sun, 19 Apr 2026 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
आग बुझाने का प्रयास करते ग्रामीण। संवाद
धौरहरा। गांव खजुहा में शनिवार दोपहर आग लगने से चार घर जल गए। हादसे में हजारों की नकदी, अनाज और गृहस्थी का सामान जल गया।
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे खजुहा गांव निवासी पूनम पत्नी लक्ष्मी नारायण के घर अचानक आग लग गई, जिसने पास के रामप्यारी, कैलाश और फुलमता के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तब तक घरों में रखा सामान जलकर राख हो चुका था।
पीड़ित पूनम के मुताबिक, मवेशी बेचकर घर में रखे 80 हजार रुपये की नकदी के साथ करीब आठ क्विंटल मसूर, पांच कुंतल सरसों, चार क्विंटल धान और पांच क्विंटल गेहूं जलकर नष्ट हो गया। रामप्यारी के 6 हजार रुपये नकद और अनाज, जबकि कैलाश और फुलमता के घरों का हजारों रुपये का अनाज, कपड़े, बर्तन व फर्नीचर आग की भेंट चढ़ गया। हल्का लेखपाल विनोद भार्गव ने नुकसान का आकलन कर जल्द राहत और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
-- -- -- -- -- --
शाॅर्ट सर्किट से लगी आग भैंस और पड़िया झुलसीं
उचौलिया। गांव सुनौवा में शनिवार को शाॅर्ट सर्किट से घर में लगी आग से भैंस और पड़िया बुरी तरह झुलस गईं, जबकि एक मोटरसाइकिल जल गई। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलाकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
शनिवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे सुनौवा निवासी रविंद्र कुशवाहा, उनका पुत्र पुनीत और पुत्री मुस्कान खेत पर थे, जबकि बहू सुजीता पड़ोस में गई थी। इसी दौरान कमरे के बाहर लगे बिजली के मेन स्विच में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पास में लगे पंपिंग सेट की मदद से आग बुझाई। इस दौरान एक मोटरसाइकिल जल गई और एक पड़िया भी झुलस गई। भैंस की हालत नाजुक बताई जा रही है। आग में घरेलू सामान भी जल गया। संवाद