फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four children riding e-rickshaw injured in pickup collision

Lakhimpur Kheri News: पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा सवार चार बच्चे घायल

Thu, 07 Dec 2023 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Four children riding e-rickshaw injured in pickup collision
अस्पताल परिसर से अंदर बच्चों को इलाज के लिए परिजन
मोहम्मदी। ई-रिक्शे से स्कूल जा रहे चार बच्चे पिकअप की टक्कर से घायल हो गए। मोहम्मदी-गोला हाईवे पर कोर्ट के पास हुए इस हादसे में ई-रिक्शा और पिकअप चालकों को भी चोट आई। एक बच्ची और चालकों को शाहजहांपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों वाहन कोतवाली में खड़े कराए हैं।
विज्ञापन

कस्बे के बेनट्री स्कूल में पढ़ने वाली माधिया (5), दानिया (10), अफसा (9) व अफसर (9) अन्य बच्चे दिलावलपुर निवासी सुफियान के ई-रिक्शे से स्कूल जा रहे थे। सुबह करीब 8.15 बजे गोला-मोहम्मदी हाईवे पर पिकअप ने बच्चों के ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और माधिया, दानिया, अफसा व अफसर घायल हो गए। ई-रिक्शा चालक सुफियान और पिकअप चालक सहदेवा निवासी भूपेंद्र सिंह भी घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे का पता चला तो बच्चों के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से छात्रा अफसा, चालक सुफियान और भूपेंद्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। अन्य बच्चों का सीएचसी में ही उपचार किया गया। कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि हादसे में चार बच्चे और दोनों चालक घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप चालक और एक बच्ची को जिला अस्पताल भेजा गया। सभी की हालत ठीक है। पिकअप और ई-रिक्शा कोतवाली में खड़ा कराया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed