फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Found along canal The body of a middle-aged

नहर किनारे मिला  अधेड़ का शव 

Mon, 27 Jun 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज।
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज। Updated Mon, 27 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Found along canal The body of a middle-aged
शव - फोटो : अमर उजाला
सीतापुर ब्रांच नहर पटरी किनारे की घटना
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, शिनाख्त नहीं

 कस्बा पुलिस चौकी अंतर्गत मोतीपुर गांव के निकट सीतापुर ब्रांच नहर पटरी किनारे लगभग 55 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा मिला। सीतापुर ब्रांच नहर किनारे पड़े अधेड़ के शव की खबर से मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सोमवार सवेरे मोतीपुर गांव निकट सीतापुर ब्रांच नहर किनारे शौच पर गए ग्रामीणों को जामुन पेड़ के नीचे लगभग 55 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा दिखाई दिया। जामुन पेड़ के नीचे पड़े अधेड़ शव की खबर सुनते ही सीतापुर ब्रांच नहर किनारे बसे कई गावों के ग्रामीण महिला, पुरूष और बच्चों की वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों की कोशिश के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हुई। सूचना के बाद  मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल सिंह ने घटनास्थल कर बारीकी से मुआयना कर लोगो से मृतक अधेड़ की शिनाख्त संबंधी जानकारी ली। बावजूद इसके शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया अधेड़ की मृत्यु जामुन केपेड़ से गिरकर होने की संभावना प्रतीत हो रही है। मृतक शरीर पर केवल रंगीन पटरेदार अंडरवियर पहने हुए है, साथ ही जामुन पेड़ के नीचे मृतक अवस्था में मिले अधेड़ के हाथ में एक पतली जामुन की डाल पाई गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed