फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Forty villages connected to the Aira-Beltua feeder have been in the dark for 14 days

Lakhimpur Kheri News: 14 दिन से अंधेरे में ऐरा-बेल्तुआ फीडर से जुड़े 40 गांव के लोग

Thu, 08 Oct 2026 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 08 Oct 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Forty villages connected to the Aira-Beltua feeder have been in the dark for 14 days
धौरहरा। आंधी-बारिश के बाद धौरहरा तहसील के ज्यादातर गांवों में बिजली लौट आई, लेकिन ऐरा और बेल्तुआ फीडर से जुड़े करीब 40 गांवों के लोग 14 दिन से अंधेरे में हैं।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अफसर 75 प्रतिशत गांवों में आपूर्ति बहाल होने का दावा कर रहा है। इसके बावजूद इन गांवों में बिजली नहीं पहुंची है। लगातार आपूर्ति बाधित रहने से भीषण गर्मी में ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

करीब 15 दिन पहले चक्रवात के असर से बारिश और आंधी में क्षेत्र के करीब 300 बिजली खंभे गिर गए थे। इससे पूरी तहसील क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन फीडरों से खमरिया कस्बे के कुछ हिस्सों के अलावा सरमदा, तमोलीपुर, बेहटा और पड़ोसी जनपद सीतापुर के कुछ गांवों को भी बिजली मिलती है। लंबे समय से आपूर्ति बंद होने से घरों और दुकानों की दिनचर्या प्रभावित है।
एसडीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि लगभग सभी खंभे ठीक हो चुके हैं। जिन गांवों में पानी भरा हुआ है, वहां अभी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। काम चल रहा है और जल्द बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
-----------
11 को एक घंटे बंद रहेगी शहर की बिजली आपूर्ति
लखीमपुर खीरी। 132 केवी उपकेंद्र लखीमपुर में 132 केवी मेन बस-बार के अनुरक्षण कार्य के चलते 11 अक्तूबर को सुबह सात से आठ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान 132 केवी उपकेंद्र से निर्गत सभी 33 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। ट्रांसमिशन के अधिशासी अभियंता अकील अहमद ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि प्रस्तावित कटौती से पहले पेयजल समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कर लें, ताकि आपूर्ति बाधित रहने के दौरान परेशानी न हो। संवाद
---
अपील : स्पार्किंग या गिरी बिजली लाइन दिखे तो पास न जाएं
धौरहरा। बारिश और आंधी के दौरान बिजली खंभों में स्पार्किंग, जलभराव या सड़क पर गिरी अथवा झुकी लाइन दिखे तो उसके पास न जाएं। धौरहरा के उपखंड अधिकारी देवेंद्र कुमार ने लोगों से तत्काल संबंधित फीडर इंचार्ज, लाइनमैन या उपकेंद्र को सूचना देने की अपील की है।

उन्होंने बिजली खंभों और तारों को न छूने, खंभों के नीचे वाहन खड़ा न करने तथा ट्रांसफाॅर्मर व विद्युत लाइनों के आसपास वस्तु न फेंकने की सलाह दी है। खंभों से मवेशी न बांधने और आसपास अतिक्रमण न करने के लिए भी कहा गया है। भवन निर्माण बिजली लाइनों से सुरक्षित दूरी पर कराने की अपील की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed