फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Former Union Minister Jitin visited the flood victims

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन ने जाना बाढ़ पीड़ितों का हाल

Sun, 20 Aug 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा।
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा। Updated Sun, 20 Aug 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Former Union Minister Jitin visited the flood victims
कटान - फोटो : अमर उजाला
कटान करती शारदा के कहर को भी देखा
विज्ञापन

सरकार पर लगाया कटान पीड़ितों की अनदेखी का आरोप  

 ईसानगर के कटान प्रभावित गांव हटवा, सरैया, निहालपुरवा में रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों से उनका हाल चाल पूछा और कटान पीड़ितों की दयनीय हालत देख सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया।  

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद उजड़ते घरों और सड़कों किनारे खानाबदोश सी जिंदगी जी रहे कटान पीड़ितों को देख भावुक हो उठे। उन्होंने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार जब से आई है, तबसे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। व्यापारी हों या किसान सब परेशान हैं। सबसे खराब हालात तो कटान पीड़ितों की है। इनका पुरसाहाल कोई नहीं है। हाल ही में मुख्यमंत्री सिसैया में बड़ी- बड़ी बातें कर चले गए। प्रोटोकाल के बाद भी उन्हें हटवा गांव आना मंजूर नहीं हुआ। वह कटान पीड़ितों का दर्द नहीं जानना चाहते। जितिन प्रसाद ने कहा जनता मोदी सरकार को नकार चुकी है। जल्द देश में कांग्रेस की सरकार आयेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ भ्रमण में डॉ. देवराज सिंह, राजीव अग्निहोत्री, डॉ. जमाल अहमद, दीपक बाजपेई, बाबूराम दीक्षित, राजेश अवस्थी, रामेंद्र अवस्थी, रामजी सेठ, ओमप्रकाश गुप्ता, दिनेश सिंह, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed