फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Former President Ramnath Kovind says India has become a world power

Lakhimpur Kheri: क्षमा देव इस्मत उत्सव में पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कहा- तीर्थस्थल बने कबीरधाम

Fri, 20 Oct 2023 06:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 20 Oct 2023 06:33 PM IST
सार

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को लखीमपुर खीरी पहुंचे। उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि कबीरधाम मुस्तफाबाद में आयोजित तीन दिवसीय संत असंग देव के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। पूर्व राष्ट्रपति ने आश्रम का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
Former President Ramnath Kovind says India has become a world power
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में शुक्रवार को कबीरधाम मुस्तफाबाद में क्षमा देव इस्मत उत्सव व असंग साहब के तीन दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी पहुंचे। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति ने क्षमा देव आश्रम का उद्घाटन किया और पीपल का पेड़ लगाया। मंच से सत्संगी अनुयायियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कबीर से जुड़ा हर स्थान तीर्थ स्थल के समान है। एक घंटे के संबोधन में पूर्व राष्ट्रपति ने प्रदेश और केंद्र सरकार के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की गहरी छाप की भी चर्चा की। हालांकि, वह लखीमपुर न आकर सीधे वहीं से राजभवन लौट गए।

विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे मंच पर पहुंचकर असंग साहिब के साथ पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संदेश में मंच से कहा कि असंग साहब लाखों अनुयायियों के प्रेरणा स्रोत हैं। मुस्तफाबाद कबीर धाम भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों में तीर्थ स्थल बने। यह मेरे लिए तीर्थस्थल के समान है। कुछ महीने पहले ही कबीरधाम के संतों से निमंत्रण मिला और मैं कार्यक्रम में भागीदारी करने के लिए आ गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंUP: '2024 में भाजपा सत्ता में आई तो छिन जाएगा वोट देने का अधिकार'; सरकार पर बरसे अखिलेश यादव
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज जो कबीर दास के विचारों को स्थान मिलना चाहिए वह नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए कहीं न कहीं अनुयायी पीछे हैं। उन्हें डिजिटल ज्ञान देना जरूरी है, इसके लिए उन्होंने परिसर में ही इसकी व्यवस्था किए जाने की बात कही। कहा कि युवा अनुयायियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ने की जरूरत है। 

विश्व शक्ति बन चुका है भारत 
पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि आज भारत विश्व शक्तियों में शामिल हो चुका है। दूसरे देश भारत की तारीफ कर रहे हैं। 75 वर्षों के बाद किसी भारतीय मूल के नागरिक को विश्व बैंक का चेयरमैन बनाया गया है, यह गौरव की बात है। नासा जैसी एजेंसी आज भारत के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। कोरोना महामारी में देशवासियों की जान बचाकर सरकार ने वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया। पड़ोसी देशों को वैक्सीन मुफ्त में पहुंचाई। चंद्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण से भारत एलीट क्लब में शामिल हुआ है। यह देश के लिए गौरव की बात है।

असंग साहब के 20 मिनट के प्रवचन ने सभी को स्वधर्म का पालन करते हुए सत्य के मार्ग पर चलने की बात कही। क्योंकि कबीरा खड़ा बाजार में सबकी मांगे खैर। न काहू से दोस्ती न काहू से बैर। आज किया गया कर्म, कल का भाग्य का बन जाता है। कहा कि जिनके संस्कार सुधर जाते हैं उनका संसार सुधर जाता है। राजनीतिक पार्टियों को नसीहत देते हुए असंग साहब ने कहा कि पार्टी प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं को संस्कार बनाने पर जोर दें।

'योगी सरकार की बुलडोजर संस्कृति प्रशंसनीय'
पूर्व राष्ट्रपति ने अपने चुटकुले अंदाज में कहा कि वह दो दिन से यूपी का नमक खा रहे हैं। इसलिए यूपी की बात भी जरूरी है। वर्तमान सरकार की कानून व्यवस्था में जमीन आसमान का अंतर है। आज यूपी दंगा मुक्त है। सरकार की बुलडोजर संस्कृति ने प्रशंसनीय योगदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed