फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Former President Kovind will come to Kabirdham Mustafabad on 20th

Lakhimpur Kheri News: कबीरधाम मुस्तफाबाद में बीस को आएंगे पूर्व राष्ट्रपति कोविंद

Mon, 16 Oct 2023 11:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:17 AM IST
विज्ञापन
Former President Kovind will come to Kabirdham Mustafabad on 20th
अलीगंज। क्षेत्र के कबीरधाम मुस्तफाबाद में तीन दिवसीय असंग साहब जी महाराज के सत्संग और क्षमा देव स्मृति दिवस के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. रामनाथ कोविंद खीरी पहुंच रहे हैं। बता दें कि 18 अक्तूबर से सत्संग की शुरुआत होगी। 20 अक्तूबर को समापन पर पूर्व राष्ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

आश्रम पर व्यवस्थाओं में लगे बाबा अनुभव दास ने बताया कि तीन दिवसीय सत्संग उत्सव के समापन पर मंगल आरती में मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 20 अक्तूबर को क्षमा देव आश्रम का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में महाभंडारा, महामंगला आरती, दीपदान, सत्संग, असंग साहब जी महाराज का जन्मदिन आदि कार्यक्रम शामिल हैं।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति के बड़े भाई राम स्वरूप कोविंद, प्रशासनिक अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, उन्नाव सांसद साक्षी महाराज, श्रम मंत्री मुन्नू लाल कोरी, अभिनेता राजपाल यादव, रांची से सांसद दीपक प्रकाश समेत तमाम अनुयायी मौजूद रहेंगे। उधर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एएसपी नैपाल सिंह, एसडीएम रत्नाकर मिश्रा, तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह आदि अधिकारी आयोजन स्थल का निरीक्षण कर पार्किंग सुरक्षा व्यवस्था आदि तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed