फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Former national vice president of Sachhas hanged himself

Lakhimpur Kheri News: सछास के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने फांसी लगाई

Fri, 05 Apr 2024 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Former national vice president of Sachhas hanged himself
मृतक आकाश लाला का फाइल फोटो-संवाद
गोला गोकर्णनाथ। भारत भूषण कॉलोनी निवासी समाजवादी छात्र सभा (सछास) के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आकाश लाला (32) ने बृहस्पतिवार की शाम अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मोबाइल और एक शादी कार्ड कब्जे में लिया है। आकाश लाला सपा मुखिया अखिलेश यादव का करीबी माने जाते थे।
विज्ञापन

भारत भूषण कॉलोनी निवासी स्वर्गीय वेद प्रकाश सक्सेना के पुत्र आकाश लाला ने अपने मकान की बैठक के कमरे में पंखे से चादर के सहारे फंदा लगाया। बताते हैं कि बुधवार की रात आकाश लाला कहीं बाहर से घर वापस आए थे। बैग घर पहुंचाकर वह शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की शृंगार पूजा में शामिल होने के लिए चले गए। देर रात लौटे तो बैठक चले गए।
विज्ञापन

मां सुनीता देवी ने बताया कि आकाश बाहर से आने के बाद अक्सर देर तक सोते थे, इसलिए नहीं जगाया। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक जब कमरे से बाहर नहीं आए तो दरवाजा खोला गया। कमरे के अंदर पंखे से आकाश का शव बेडशीट के सहारे लटक रहा था। सपा पूर्व विधायक विनय तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, सीओ अजेंद्र यादव, प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव फंदे से उतरवाया। कमरे की अच्छी तरह से तलाशी ली गई। पुलिस को मौके से आकाश का मोबाइल और एक शादी का कार्ड मिला। जिस पर कुछ हाथ से लिखा हुआ है। उसे कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि फुफेरे भाई रचित सक्सेना ने घटना की सूचना दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मोबाइल और शादी के कार्ड पर कुछ लिखा हुआ मिला है। जिसकी जांच की जा रही है।



एक दशक पहले छोटे भाई ने जहर खाकर की थी आत्महत्या
आकाश दो बहनों और दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। छोटे भाई विकास ने भी करीब एक दशक पहले जहर खाकर आत्महत्या की थी।


शादी का कार्ड और कॉल डिटेल से उठ सकता है आत्महत्या से पर्दा
सपा छात्र सभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आकाश लाला के आत्महत्या को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस कमरे से मिला मोबाइल और एक शादी का कार्ड को अहम सबूत मान रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो कब्जे में लिए मोबाइल को रि-स्टोर करते हुए काल डिटेल और अन्य जरूरी जानकारियां एकत्र की जाएंगी। इसके बाद ही आत्महत्या के पीछे के कारण से पर्दा उठ सकता है।

मृतक आकाश लाला का फाइल फोटो-संवाद

मृतक आकाश लाला का फाइल फोटो-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed