फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Former MP Dawood Ahmed injured in road accident referred to Lucknow

Lakhimpur Kheri News: सड़क हादसे में पूर्व सांसद दाउद अहमद घायल, लखनऊ रेफर

Wed, 28 Aug 2024 05:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 28 Aug 2024 05:55 PM IST
सार

शाहाबाद के पूर्व सांसद दाउद अहमद बुधवार लखीमपुर खीरी से वापस जा रहा था। सीतापुर मार्ग पर बच्चे को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर खंती में चली गई। इससे वह गंभीर घायल हो गए। 

विज्ञापन
Former MP Dawood Ahmed injured in road accident referred to Lucknow
अनियंत्रित होकर खंती में घुस गई थी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा के चाचा के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने आए पूर्व सांसद दाउद अहमद सड़क हादसे में गंभीर घायल हो गए। बच्चे को बचाने के चक्कर में उनकी कार सड़क किनारे खंती में घुस गई। गंभीर रूप से घायल पूर्व सांसद को इलाज के लिए लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में तीन लोग सवार थे।

विज्ञापन


शाहाबाद के पूर्व सांसद दाउद अहमद बुधवार को खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा के आवास पर आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। वापस जाते समय सीतापुर मार्ग पर उनकी कार लॉ कॉलेज के समीप सड़क पार कर रहे बच्चे को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खंती में जा घुसी। 
विज्ञापन


बताते हैं कि कार में आगे चालक के अलावा पूर्व सांसद दाउद अहमद बैठे थे, जबकि गनर पीछे बैठा था। हादसे में दाउद अहमद को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूर्व सांसद को लखनऊ इलाज के लिए भेजा है। मामूली रूप से घायल गनर और चालक का प्राथमिक उपचार कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed