फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Former MLA arrived Mandi, Mandi Secretary hoop

पूर्व विधायक पहुंचे मंडी, मंडी सचिव को घेरा

Fri, 21 Oct 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला  गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो गोला  गोकर्णनाथ। Updated Fri, 21 Oct 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Former MLA arrived Mandi, Mandi Secretary hoop
नेता - फोटो : अमर उजाला
- कहा, नहीं मिल रहा धान का वाजिब दाम
विज्ञापन

- सुधार न हुआ तो किसानों के साथ छेड़ेंगे आंदोलन

धान खरीद की समस्या सुनकर पूर्व विधायक अरविंद गिरि किसानों के साथ मंडी पहुंच गए, जहां उन्होंने मंडी सचिव समेत सेंटर इंचार्जों को घेर लिया और धान खरीद की जानकारी। एक हफ्ते में महज 15 क्विंटल की खरीद सुनकर वह हतप्रभ रह गए। पूर्व विधायक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह ऐसे नहीं चलेगा। जल्द समस्या का समाधान न हुआ तो वह किसानों के साथ आंदोलन छेड़ देंगे। उन्होंने कहा कि धान की फसल का वाजिब दाम पाने के लिए भटक रहा है।
मंडी समिति में एक अक्तूबर से धान खरीदने के लिए पांच क्रय केंद्र लगे हैं। जहां 20 दिन बीतने के बाद भी धान खरीदारी निल है। शुरुआत में किसानों ने राइस मिलर्स के हाथों औने पौने दामों पर मजबूरन धान बेचा, किंतु राइस मिलर्स की हड़ताल के कारण किसान के  सामने धान बिक्री को लेकर परेशानी और बढ़ गई है। गुरुवार को साधू सिंह, अमरीक सिंह, सुरेंद्र सिंह, रमेश परासर के साथ कई किसानों ने परेशान होकर अपना दुखड़ा पूर्व विधायक अरविंद गिरि को सुनाया। पूर्व विधायक ने समस्या को गंभीरता से लिया और तत्काल किसानों और अपने समर्थकों के साथ मंडी पहुंच गए, जहां आरएफसी केंद्र प्रभारी रोहित वर्मा, गीता कुलश्रेष्ठ और मंडी सचिव ओंमकार से धान खरीद न होने का कारण पूछा। तो पता चला कि धान में नमी और मानक के अनुरूप न होने से खरीदारी नहीं हो पा रही है। इस पर पूर्व विधायक/भाजपा नेता अरविंद गिरि ने कहा कि वह किसान का शोषण नहीं होने देंगे। शीघ्र खरीद शुरू न हुई तो वह किसानों को फसल का वाजिब  दाम दिलाने के लिए संघर्ष शुरू कर देंगे। उन्होंने मौके से ही एसडीएम गोला से सेलफोन पर वार्ता की और किसान हित में धान खरीद केंद्रों की व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा। इस मौके पर जवाहर वर्मा, मोंटी गिरि, दिलीप यादव, दिलबाग सिंह सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

00
डीएम से मिलकर समस्या बताएंगे
पूर्व विधायक अरविंद गिरि ने डीएम आकाशदीप से किसानों की समस्या की बाबत वार्ता के लिए समय मांगा है। उन्होंने बताया कि डीएम ने जल्द ही किसानों को सुनने के लिए समय देने की बात कही है। समय मिलते ही वह किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ डीएम से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed