{"_id":"cf9befcac0e6bc990be90cf03f5f7bec","slug":"former-lawmaker-caught-in-possession-controversy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जे के विवाद में फंसे पूर्व विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जे के विवाद में फंसे पूर्व विधायक
गोला गोकर्णनाथ
Updated Sat, 06 Jun 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूतनाथ मंदिर रोड स्थित एक मकान पर कब्जे के विवाद में शनिवार को पूर्व विधायक और बसपा नेता अरविंद गिरि समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर इसी मामले में सपा विधायक विनय तिवारी भी अपने समर्थकों संग कोतवाली पहुंचे और घेराव किया। मामले में सपा युवजन सभा के पूर्व नगराध्यक्ष संदीप शुक्ला को भी नामजद किया गया है। संदीप शुक्ला के वर्तमान में भी कार्यकर्ता होने की पुष्टि सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने की है।
कोतवाली प्रभारी एके उपाध्याय के अनुसार पांच जून को गीता देवी और चमेला देवी पक्ष के बीच विवाद हो गया था। इस बीच वहां से गुजर रहे पूर्व विधायक और बसपा नेता अरविंद गिरि ने गीता देवी और उनके पक्ष के लोगों को खदेड़ा था। गीता देवी और चमेला देवी की ओर से देर शाम तहरीर मिली। पुलिस मामले की विवेचना कर ही रही थी कि गीता देवी के पक्ष ने सपा विधायक विनय तिवारी से गुहार लगाई। विधायक के कहने के बाद शनिवार को गीता देवी पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। कोतवाल के अनुसार, पुलिस को दी गई तहरीर में गीता देवी का आरोप है कि वह गांव गईं थीं। पांच जून की दोपहर जब वह अपने घर पहुंचीं तो घर पर लगा ताला गायब था और पड़ोस में रहने वाली चमेला देवी पत्नी इतवारी लाल ने अपना ताला डालकर कब्जा कर लिया और सारा सामान गायब कर दिया। इस बाबत चमेला देवी से पूछा तो वह, उसका पति इतवारी और पुत्र दिलीप कुमार हमलावर हो गए। आरोप है कि साथ ही पूर्व विधायक अरविंद गिरि, संदीप शुक्ला, चमेला देवी, इतवारीलाल गौतम, दिलीप कुमार और रवि वाल्मीकि को बुला लिया, जिन्होंने जातिसूचक अपशब्द कहते हुए पति रामू गौतम के साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गए। तब यह लोग जानमाल की धमकी देते हुए वाहन से चले गए। पुलिस ने गीता देवी की ओर से दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विधायक विनय तिवारी ने कहा कि मेरे कार्यकर्ता के घर पर कब्जा किया गया, जिसकी पुलिस रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही थी। कार्यकर्ता को न्याय दिलाने के लिए कोतवाली गया था। रिपोर्ट दर्ज कराकर लौट आया। कोतवाली के घेराव की बात बेबुनियाद है। उन्होंने प्रदर्शन अथवा घेराव नहीं किया है।
चमेला देवी का आरोप
गोला गोकर्णनाथ। विपक्षी इतवारीलाल गौतम की पत्नी चमेला देवी ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पांच जून की दोपहर कांशीराम कॉलोनी निवासी गीता देवी के पति रामू, भुड़वारा निवासी मोबीन लगभग एक दर्जन लोगों के साथ अवैध असलहे लेकर उसके घर घुस आए उससे अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर पिटाई की, जिसमें रवि और राजू घायल हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित की नहीं सुनी गई
पूर्व विधायक और बसपा नेता अरविंद गिरि ने कहा है कि इतवारी लाल और चमेला देवी के घर पर कब्जा करने के लिए हमला हुआ। उसके परिवार की अवैध असलहाें से लैस हमलावर पिटाई कर रहे थे। इस बीच रास्ते से निकलते समय गुंडई देख रुका, जिस पर हमलावर उनकी ओर बढे़। ललकारा तब भागे। इसके बाद भी पुलिस ने उन्हीं हमलावरों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली, जबकि पीड़ित चमेला देवी को सुना तक नहीं गया।