फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Former block pramukh got locked in a temple with petrol, acid and rope as he was not given possession of the plots

Lakhimpur Kheri News: प्लॉटों पर कब्जा न मिलने से पेट्रोल, तेजाब व रस्सी लेकर मंदिर में कैद हुए पूर्व ब्लाॅक प्रमुख

Tue, 28 Jan 2025 11:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Former block pramukh got locked in a temple with petrol, acid and rope as he was not given possession of the plots
पूर्व ब्लॉक प्रमुख को जमीन का कब्जा दिलाते तहसीलदार। संवाद
मितौली। थाना क्षेत्र के गांव रतहरी के पास कठिना नदी के किनारे स्थित बाबा कष्ट हरण धाम पर अपने प्लाटों पर कब्जा न मिलने से नाराज पूर्व ब्लॉक प्रमुख राधेश्याम भार्गव ने पेट्रोल, तेजाब व रस्सी लेकर खुद को मंदिर में बंद कर लिया। तहसील प्रशासन व पुलिस की मान मनौवल के बाद करीब साढ़े चार घंटे बाद वे मंदिर से बाहर निकले। तब जाकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मितौली क्षेत्र के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रतहरी निवासी राधेश्याम भार्गव सुबह आठ बजे एक डिब्बे में पेट्रोल और दो बोतल तेजाब लेकर गांव रतहरी के पास स्थित बाबा कष्टहरण धाम पौराणिक शिव मंदिर पहुंचे। पूर्व प्रमुख ने मंदिर के घंटे में फंदा बांध लिया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खुद को बंद करने की सूचना पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उन्हें काफी देर समझाया, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन

इसके बाद तहसीलदार व एसएचओ राजू राव के समझाने पर वे बाहर निकलने को तैयार हुए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख राधेश्याम भार्गव के मंदिर से निकलने के बाद तहसीलदार दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार अखिलेश मौर्य, थाना प्रभारी राजू राव व राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उनके प्लाटों पर कब्जा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने प्लॉटों पर कब्जे को लेकर पूर्व ब्लाक प्रमुख राधेश्याम भार्गव करीब दो सालों से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। तीन दिन पहले भी राजस्व विभाग की एक टीम तत्कालीन एसडीएम के निर्देश पर पैमाइश को मौके पर पहुंची थी, लेकिन कुछ देर रुककर टीम वापस चली आई। शायद इसी बात से नाराज ब्लाक प्रमुख ने खुद को मंदिर में कैद कर लिया।
तहसीलदार दिनेश कुमार ने बताया कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख के प्लाटों की पैमाइश कराकर कब्जा दिला दिया गया है। अन्य जो आरोप है उनकी भी जांच की जा रही है। जल्दी सभी मामलों का निपटारा कर दिया जाएगा।



एक साल पहले भी खुद को किया था मंदिर में बंद

मितौली के पूर्व ब्लॉक प्रमुख इससे पहले 18 दिसंबर 2023 को भी खुद को मंदिर में बंद कर चुके हैं। उस वक्त पूर्व प्रमुख काफी मान-मनौव्वल के बाद माने थे। उन्हें उनकी समस्या के निराकरण का आश्वासन भी प्रशासन की ओर से दिया गया था, पर वो पूरा नहीं हुआ। इसी कारण उन्होंने फिर से अपने को मंदिर में बंद कर लिया।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख को जमीन का कब्जा दिलाते तहसीलदार। संवाद

पूर्व ब्लॉक प्रमुख को जमीन का कब्जा दिलाते तहसीलदार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed