{"_id":"68a0c5146f360d31f80dea0d","slug":"former-bar-association-president-dies-in-mathura-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-153361-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बार संघ के पूर्व अध्यक्ष का मथुरा में निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बार संघ के पूर्व अध्यक्ष का मथुरा में निधन
Sat, 16 Aug 2025 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
प्रदीप सिंह काजल, फाइल फोटो
गोला गोकर्णनाथ। बार संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह काजल की मथुरा में रेलवे प्लेटफाॅर्म पर गिरकर मौत हो गई। नगर निवासी तहसील बार संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह काजल (65) अपनी पत्नी और साथी वकीलों के साथ जन्माष्टमी पर्व मनाने के लिए वहां गए थे। शुक्रवार सुबह छह बजे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने पर पता चला कि उनकी पत्नी की चप्पल ट्रेन में ही छूट गई हैं। वह ट्रेन में चप्पल लेने के लिए चढ़ रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वह प्लेटफाॅर्म पर गिर गए। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पोस्टमाॅर्टम के बाद रात 10 बजे नगर में उनके आवास पर उनका शव पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार दोपहर मुक्तिधाम में उनके बड़े बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनकी अंत्येष्टि में नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, बार संघ अध्यक्ष केके शुक्ला गुड्डू, महामंत्री अनूप वर्मा, एडवोकेट नरेश सिंह तोमर, एडवोकेट लाल बिहारी वर्मा, एडवोकेट ग्राम प्रधान गोला देहात राजेश गिरी, एडवोकेट नरेंद्र शुक्ला और सत्यनारायण पांडे आदि शामिल रहे। संवाद