{"_id":"5f2067e88ebc3e637749283e","slug":"forest-mafia-was-taking-wood-cut-staff-chased-lakhimpur-news-bly414368113","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी काटकर ले जा रहे थे वन माफिया, स्टाफ ने खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी काटकर ले जा रहे थे वन माफिया, स्टाफ ने खदेड़ा
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क की सुमेरनगर बीट में सठियाना रेंज स्टाफ ने गश्त के दौरान नेपाली वन माफिया को शीशम की लकड़ी के बोटे ले जाते हुए देखा। स्टाफ ने उनको ललकारा, इसपर गुस्साए नेपाली वन माफिया फायरिंग करते हुए वन कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गए। वनकर्मियों ने मौके से 24 बोटा शीशम की लकड़ी बरामद की। वन्यजीव अधिनियम के तहत रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।
दुधवा डीडी मनोज सोनकर के निर्देश पर वार्डन एसके अमरेश ने रेंजर आलोक शर्मा व टीम के साथ सुमेरनगर बीट में गश्त पर थे। इस दौरान भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 765/8 व 9 के बीच स्थित आरक्षित वन क्षेत्र से लगभग 12 नेपाली वन माफिया एक डनलप में चोरी से काटकर शीशम की लकड़ी ले जाने की कोशिश की। सठियाना रेंज के वनकर्मियों ने उनको ललकारा तो वे डनलप छोड़कर भाग निकले। पीछा करने पर उन्होंने फायरिंग भी की हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। सभी नेपाल भागने में कामयाब रहे। मौके से बरामद लकड़ी के बोटे व डनलप को सीज कर दिया गया है। साथ ही नेपाली वन माफिया के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम 1972 की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। वार्डन एसके अमरेश ने बताया कि उन्होंने मौका मुआयना किया है साथ ही बरामदगी करने वाली टीम की हौसला अफजाई भी की है।