{"_id":"5eb5944d8ebc3e90af11c20b","slug":"forest-lakhimpur-news-bly4052316175","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइगर रिजर्व में अवैध लकड़ी कटान मामले में रेंजर सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइगर रिजर्व में अवैध लकड़ी कटान मामले में रेंजर सस्पेंड
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व की किशनपुर सेंक्चुरी में रेंजर आवास से बरामद हुई लकड़ी मामले में जांच के बाद प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए रेंजर राम बरन यादव को सस्पेंड कर दिया गया है। इस बड़ी कार्रवाई से संबधित रेंज कर्मियों में अफरा-तफरी मची हुई है।
दुधवा टाइगर रिजर्व की किशनपुर सेंक्चुरी में पिछले दिनों गुप्त सूचना के आधार पर उपनिदेशक मनोज सोनकर ने तीन रेंजरों की टीम के साथ किशनपुर सेंक्चुरी रेंजर आवास पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में चिरान की हुई साखू की लकड़ी बरामद की थी। पूछताछ में रेंजर कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे सके थे। उपनिदेशक ने इसकी सूचना डीटीआर के एफडी संजय पाठक को दी। उनके आदेश पर हुई जांच में रेंजर को अवैध कटान, चिरान और कोरजोन क्षेत्र में अवैध भंडारण का दोषी पाया गया। एफडी की संस्तुति पर प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक / विभागाध्यक्ष राजीव कुमार गर्ग ने रेंजर राम बरन यादव को सस्पेंड कर दिया है।
इससे पहले भी किशनपुर सेंक्चुरी की तारकोठी वन चौकी पर भी जंगल से काटी गई कीमती लकड़ी बरामद हुई थी। जिसमें भी अवैध कटान, चिरान और भंडारण में वन कर्मियों की संलिप्तता पाई गई थी। इस मामले में भी प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर डीडी ने संबधित बीट के वन्यजीव रक्षक को वहां से हटाकर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया।
विज्ञापन
दुधवा टाइगर रिजर्व की किशनपुर सेंक्चुरी के रेंजर आवास पर अवैध कटान, चिरान और भंडारण की गई लकड़ी के मामले मेें हुई जांच के दौरान रेंजर राम बरन यादव को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है।
- संजय पाठक, फील्ड डाइरेक्टर, दुधवा टाइगर रिजर्व।