फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   forest

रेंजर के आवास से बेशकीमती लकड़ी बरामद

Fri, 01 May 2020 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
forest
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व जैसे संरक्षित जंगल भी सुरक्षित नहीं हैं। और तो और जिन पर जंगल की सुरक्षा की जिम्मेदारी है वही जंगलों को उजाड़ने पर आमादा हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व के वरिष्ठ अधिकारियों ने किशनपुर सेंक्चुरी के रेंज अधिकारी रामबरन यादव के आवास पर छापा मारा तो बड़ी मात्रा में लकड़ी बरामद हुई। लकड़ी का चिरान कर उसे छिपा कर रखा गया था। इससे पहले भी इसी रेंज की तारकोठी वन चौकी पर चिरान की लकड़ी बरामद हुई थी।
विज्ञापन

डीटीआर के डीडी मनोज सोनकर को जानकारी मिली कि किशनपुर सेंक्चुरी रेंज परिसर में बने रेंजर के आवास पर बड़ी मात्रा में लकड़ी जमा कर रखी गई है। डीडी ने दुधवा के तीन रेंजरों की टीम के साथ छापा मारा तो रेंजर के आवास पर साखू लकड़ी के 53 स्लीपर बरामद हुए। इसके अलावा स्टोर रूम की छत पर 12 स्लीपर छिपा कर रखे गए थे। उन्होंने लकड़ी को सीज करके मामले की सूचना फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक को दी। एफडी ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। इससे पहले किशनपुर सेंक्चुरी की तारकोठी वन चौकी पर दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक ने छापा मारकर जंगल से काटी गई लकड़ी बरामद की थी। जिसकी जांच के लिए डीडी ने रेंजर लल्लन बाबू, प्रदीप वर्मा और गिरधारी लाल समेत तीन सदस्यीय टीम गठित की थी, मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर दुधवा के तीन रेंजरों की टीम के साथ किशनपुर सेंक्चुरी रेंजर के आवास पर छापा मारकर साखू की लकड़ी के 65 स्लीपर बरामद किए गए। लकड़ी को सीज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज सोनकर उपनिदेशक, दुधवा नेशनल पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed