फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   forest

तेंदुआ के हमले से बैल घायल

Sun, 03 Nov 2019 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
forest
ममरी (लखीमपुर खीरी)। महेशपुर रेंज के देवीपुर बीट के घमहाघाट स्थित नव निर्माणाधीन गोशाला के पास गन्ने के खेत से निकलकर आए तेंदुआ ने घास चर रहे बैल पर हमला कर दिया। बाघ के हमले से बैल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ग्रंट रामपुर डाटपुर के मजरा भगतपुर निवासी श्यामलाल शुक्रवार शाम को अपने बैल चराने घमहाघाट की तरफ गए थे, जहां गोशाला के निकट गन्ने के खेत में छुपे बैठे तेंदुआ ने बैल पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। तेंदुआ को देख कर अन्य चरवाहे एवं खेत मे काम कर रहे किसानों ने शोर मचाया। तब तेंदुआ बैल को लहुलूहान अवस्था में छोड़कर फिर गन्ने के खेत में घुस गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे फॉरेस्टर रामप्रसाद और वन कर्मचारियों ने तेंदुआ के पग चिह्न मिलने की पुष्टि की है। लोगों को हिदायत दी कि जंगल के निकट जानवरों को न चराएं एवं सतर्क रहें और झुंड बनाकर खेत को जाए। जंगल के निकट के खेतों में बाघ और तेंदुआ की आवाजाही निरंतर मिलने से लोगों में भय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed