फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Forest guard suspended for illegal felling, notice to forest inspector

Lakhimpur Kheri News: अवैध कटान में वन रक्षक निलंबित, वन दरोगा को नोटिस

Thu, 12 Oct 2023 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Forest guard suspended for illegal felling, notice to forest inspector
लखीमपुर खीरी। धौरहरा रेंज के संरक्षित वन क्षेत्र हौकना मटेरा में बिना परमिट सौ से अधिक पेड़ काटे जाने के मामले में डीएफओ सौरीष सहाय ने वन रक्षक ब्रजेश शुक्ला को निलंबित कर दिया है। जबकि वन दरोगा अनिल कुमार को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन के धौरहरा रेंज में संरक्षित वन क्षेत्र पिछले कुछ महीनों के अंदर प्रतिबंधित प्रजाति के 100 से अधिक पेड़ काट डाले गए। इस कटान में वनकर्मियों की लकड़कट्टों के साथ संलिप्तता के आरोप लगे थे। बिना परमिट बड़े पैमाने पर हरे पेड़ों के कटान की सूचना जब डीएफओ सौरीस सहाय को मिली, तो उन्होंने जांच के लिए पलिया के एसडीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया।
विज्ञापन

टीम ने जांच की तो पाया कि बिना परमिट शीशम, गुटैल और जंगल जलेबी के पेड़ों का कटान किया गया है। क्षेत्र की कांबिंग के दौरान काटे गए पेड़ों की मुड्ढियां भी बरामद हुईं। इस कटान में फारेस्टर अनिल कुमार और वन रक्षक ब्रजेश शुक्ला की संलिप्तता पाई गई। टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएफओ ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर भूपेंद्र कुमार चौधरी ने अवैध कटान में वनकर्मियों की संलिप्तता से इन्कार करते हुए बताया कि अवैध कटान के मामले में सात नमजद लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस काटा गया है। इसमें से चार आरोपी गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed