फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Forest Festival spreads greenery across the district

Lakhimpur Kheri News: वन महोत्सव में जिलेभर में हरियाली की अलख

Tue, 07 Jul 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 07 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Forest Festival spreads greenery across the district
सिंगाही नौरंगाबाद गांव में पौधरोपण करते क्षेत्रीय विधायक शशांक वर्मा। संवाद
लखीमपुर खीरी। वन महोत्सव के तहत मंगलवार को जिलेभर में स्कूलों, महाविद्यालयों, वन क्षेत्रों और गांवों में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन मैलानी रेंज की जटपुरा बीट में रेंजर सुरेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में खंजनपुर मानस स्थली स्कूल परिसर में आम के पौधे लगाए गए। प्रधान जनक यादव ने 15 पौधे रोपे। वन दरोगा राहुल वर्मा, हेमंत कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह और उदय प्रताप सिंह ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने की अपील की।
विज्ञापन

सिंगाही। उत्तर निघासन रेंज बेलरायां की नौरंगाबाद बीट के ग्राम पंचायत नौरंगाबाद में आयोजित वन महोत्सव का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक शशांक वर्मा ने आम का पौधा रोपकर किया। प्रधान प्रतिनिधि यदुवेंद अवस्थी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ/बिजुआ। गोला वन रेंज के वसलीपुर ग्रंट स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्पोर्ट स्टेडियम में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इस मौके पर विधायक अमन गिरि, अवधेश मिश्र, राम गुलाम पांडे, भोली गिरि, राजेंद्र मिश्र, रामकुमार सिंह और राजू रावत मौजूद रहे।
प्राथमिक विद्यालय सुजान टांडा में वन महोत्सव के तहत विद्यार्थियों को पर्यावरण संतुलन और वन्यजीव संरक्षण की जानकारी दी गई।
पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग ने वन महोत्सव के तहत व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया। दुधवा टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन के नेतृत्व में किशनपुर, मैलानी, सठियाना, उत्तर सोनारीपुर, बेलराया व गौरीफंटा रेंज सहित अफीमीपुरवा, पचपेड़ा और मौरा चौकी समेत दर्जनों गांवों में पौधरोपण किया गया। गौरीफंटा रेंज में एसएसबी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कजरिया के साथ संयुक्त अभियान चलाकर परिसर में पौधे लगाए गए।
इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं डॉ. अजय कुमार अवस्थी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर मनाए जा रहे पौधारोपण सप्ताह के तहत शारदा तटबंध स्थित मुक्ति धाम में आम, जामुन, हरसिंगार और नीम के पौधे रोपे।
श्रीगुरु गोविंद सिंह जी महाराज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को एमए (समाजशास्त्र) की कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलिया विधायक रोमी साहनी रहे। इस अवसर पर श्रीरामचरित मानस के पंचम सोपान सुंदरकांड का पाठ, पूजन और हवन हुआ। विधायक ने छात्रों से एमए की शिक्षा का लाभ उठाने का आह्वान करते हुए प्राचार्य डॉ. सूर्यप्रकाश शुक्ल को कला संकाय से स्नातकोत्तर भवन तक मार्ग बनवाने का आश्वासन दिया।

इसी अवसर पर वन महोत्सव-2026 के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में वृहद पौधरोपण किया गया। विधायक रोमी साहनी ने आम, नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता ने अमरूद तथा प्राचार्य डॉ. सूर्यप्रकाश शुक्ल ने आम का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सिंगाही नौरंगाबाद गांव में पौधरोपण करते क्षेत्रीय विधायक शशांक वर्मा। संवाद

सिंगाही नौरंगाबाद गांव में पौधरोपण करते क्षेत्रीय विधायक शशांक वर्मा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed