फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Forest department team caught truck carrying Khair wood on its way to Bareilly

Lakhimpur Kheri: वन विभाग की टीम ने बरेली जा रहे खैर की लकड़ी लदे ट्रक को पकड़ा, चालक-हेल्पर हिरासत में

Sat, 27 Sep 2025 12:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Sep 2025 12:59 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में लकड़ी तस्करी का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान खैर की लकड़ी से लदे ट्रक को पकड़ा है।  

विज्ञापन
Forest department team caught truck carrying Khair wood on its way to Bareilly
चालक और हेल्पर को वन विभाग की टीम ने पकड़ा - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी में वन विभाग की टीम ने शनिवार सुबह निघासन-पलिया स्टेट हाईवे पर खैर की लकड़ी से लदे एक ट्रक को पकड़ा। यह लकड़ी बरेली के बहेड़ी ले जाई जा रही थी। पुलिस ने ट्रक चालक और हेल्पर को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताच की जा रही है। 

विज्ञापन


दक्षिण निघासन रेंज के रेंजर गजेंद्र सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई। बौधिया क्रेशर के पास निघासन–पलिया मार्ग पर खैर की लकड़ी से भरा 14 टायरा ट्रक पकड़ा गया। वन विभाग की जांच में सामने आया कि ट्रक में अवैध रूप से खैर की लकड़ी लदी हुई थी। जो जनपद बरेली के बहेड़ी के लिए जा रही थी। लकड़ी को तिरपाल से छिपाया गया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- रेली में बवाल: नमाज खामोशी से हो गई तो किसके इशारे पर हुई हिंसा... मास्टरमाइंड कौन? पथराव-लाठीचार्ज की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पकड़े गए ड्राइवर और उसके साथी युवक की पहचान शाकिर पुत्र जाकिर निवासी अतरिया और सचिन पुत्र राम लोटन निवासी पंडित पुरवा, हरगांव जनपद सीतापुर के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ जारी है। रेंजर ने बताया कि लकड़ी कहां से और किसके द्वारा काटी गई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed