फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   forest department team captured the leopard in cage in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: एक महीने में पकड़ा गया तीसरा तेंदुआ, मंझरा फार्म के पास पिंजरे में हुआ कैद

Tue, 29 Oct 2024 12:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Oct 2024 12:55 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में वन विभाग की टीम ने शारदानगर रोड पर मंझरा फार्म के पास पिंजरा लगाया था। इस पिंजरे में सोमवार रात तेंदुए कैद हो गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए को ले गई। उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
forest department team captured the leopard in cage in Lakhimpur kheri
पिंजरे में कैद तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में शारदानगर रोड पर मंझरा फार्म के आसपास दहशत का पर्याय बने तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। इस इलाके में पिछले कई दिनों से तेंदुआ देखा जा रहा था, जिससे ग्रामीणों में दहशत थी। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से खेत में पिंजरा लगाया गया था। सोमवार रात किसी समय तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। मंगलवार सुबह मंझरा फार्म के कर्मचारी ने सूचना दी। टीम के साथ वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। पिंजरे में कैद तेंदुए को दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल में छोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन


पांच अक्तूबर को बालक को मार डाला था 
जिले में एक महीने के अंदर आबादी क्षेत्र से तीन तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। इनमें से एक तेंदुए ने पांच अक्तूबर की रात गांव गंगाबेहड निवासी बालक को मार डाला था। इस घटना के बाद जमकर बवाल हुआ था। गुस्साए ग्रामीणों ने शारदानगर मार्ग जाम कर वन विभाग और पुलिस टीम पर पथराव किया था। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने कई स्थानों पर पिंजरा लगाया था। इसके बाद इस तेंदुए को पकड़ लिया गया था। 
विज्ञापन


नौ अक्तूबर को यहां पकड़ा गया था तेंदुआ 
वन रेंज के ग्रंट-12, धूसाखुर्द घोसियाना और धौरहरा में चहलकदमी करने वाले तेंदुए को नौ अक्तूबर को पकड़ा गया। यह तेंदुआ दुघट्टा, धौरहरा, सुजईकुंडा व धूसाखुर्द घोसियाना क्षेत्र में कई छुट्टा पशुओं और कुत्तों को निवाला बना चुका था। तीन माह से तेंदुए की दहशत के कारण ग्रामीण खेतों पर नहीं जा पा रहे थे। इस तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने 45 दिन तक अभियान चलाया था। अब मंझरा फार्म में एक और तेंदुआ पकड़ा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर से संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed