फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Forest department in action

वन विभाग की 120 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया

Sun, 12 Jul 2020 07:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
Forest department in action
सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। जिले में टॉपटेन अपराधियों के साथ भूमि पर कब्जा करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक पूनम के नेतृत्व में राजस्व और वन विभाग की टीम ने करीब तीन करोड़ लागत की 120 बीघा वन भूमि को कब्जा मुक्त कराकर उस पर पौधरोपण करा दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

उत्तर वन रेंज निघासन के टापर पुरवा में वन विभाग ने नवंबर माह में 13 से अधिक लोगों से भूमि को खाली करवाकर जमीन पर कब्जा किया था। करीब 15 दिन पहले इलाकाई लोगों ने उस भूमि पर कब्जा कर लिया। जानकारी पर कब्जा हटाने गई वनविभाग की टीम पर दबंगों ने हमला बोल दिया था। इस मामले में बथुआ वनबीट प्रभारी कैलाश ने हरनाम सिंह, बलविंदर सहिं, पम्मा सिंह, हरदयाल यिंह, तारा सिंह, जसपाल सिंह के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस के शिकंजा कसने पर आरोपी फरार हो गए। शनिवार को एसपी पूनम की अगुआई में पुलिस फोर्स के अलावा एसडीएम ओपी गुप्ता, सीओ पीके सिंह, एसओ अजय रॉय और बेलरायां रेंज रेंजर दिनेश के अलावा तीनों थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंचा और 120 बीघा भूमि कब्जे में लेकर उस पर पौधरोपण करा दिया।
विज्ञापन

....जब एसपी ने फावड़े से गड्ढा खोदा
वन भूमि पर पौध लगाने के लिए एसपी पूनम ने जैसे ही फावड़ा चलाया तो मातहत मदद के लिए आगे बढे़ लेकिन उन्होंने खुद खोदे गड्ढे में जामुन की पौध लगाई। साथ ही कब्जा मुक्त कराई गई जमीन पर वन विभाग के बोर्ड लगवाते हुए गांव के लोगों को सख्त हिदायत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की करीब तीन करोड़ लागत की 120 बीघा भूमि पर इलाकाई दबंग कब्जा किए थे। आज राजस्व विभाग और वन विभाग की टीम के साथ वहां जाकर भूमि को कब्जा मुक्त कराकर उस पर पौधरोपण करा दिया है। वन भूमि पर बोर्ड लगवा दिए गए हैं। थाना पुलिस की टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
-पूनम, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed