फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Forest Bijua Receive up pugmarks

जंगल से बिजुआ तक मिले पगमार्क

Sat, 09 Jan 2016 10:12 PM IST
बिजुआ
बिजुआ Updated Sat, 09 Jan 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
Forest Bijua Receive up pugmarks
वनराज की घर वापसी की खुशी वन विभाग 24 घंटे भी नहीं मना सका। शुक्रवार की शाम को जंगल तक वापसी के पगमार्क मिलने के दावे के बाद अगले दिन ही बाघ के फिर से जंगल से निकलने के निशान मिल रहे हैं। शनिवार की सुबह वन विभाग की टीम को बहादुरनगर गन्ना सेंटर के पास अंबारा जंगल से बाघ के आबादी की ओर रुख करने के पगमार्क मिले हैं।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ ने बीते दिवस ही वन विभाग के बाघ के जंगल वापसी के दावे पर सवाल उठाते हुए इस बात की आशंका जताई थी कि कहीं बाघ के पगमार्क फिर से न मिल जाएं। वही हुआ भी, अब टीम को अंबारा जंगल से करीब 10 किमी दूर बिजुआ-बस्तौला साइफन तक पगमार्क मिले हैं।
विज्ञापन

जिस रास्ते गया उसी से लौटा
टीम को शुक्रवार को बाघ के पगमार्क जिन खेतों से होकर जंगल तक जाने के मिले थे, विभाग की मानें तो शनिवार को उन्हीं खेतों से वापस आने के भी पगमार्क मिल रहे हैं। टीम उन्हीं पगमार्कों के सहारे यहां तक पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उठने लगे सवाल
बाघ के जंगल तक वापस चले जाने के बाद फिर से आबादी की ओर रुख करने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वन विभाग ने भी अभी तक महज पगमार्कों का पीछा करने के अलावा कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। बाघ की मौजूदगी जिसे इलाके में मिल रही है वह पूरी तरह से मानव बस्ती से नजदीक और गन्ने के खेत हैं। वहीं बाघ के एक दिन में करीब 10 से 15 किमी दूरी तक सफर करने के बाद यह भी तय करना मुश्किल है कि बाघ रात के अंधेरे में किस ओर मुड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed