फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   For the third time in 46 years, the BJP is headed by an OBC.

Lakhimpur Kheri News: 46 साल में तीसरी बार भाजपा की कमान ओबीसी के हाथों

Sun, 01 Mar 2026 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 01 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
For the third time in 46 years, the BJP is headed by an OBC.
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी।
भाजपा के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक के 46 वर्षों में यह तीसरी बार है, जब जिले की कमान पार्टी ने अन्य पिछड़ा वर्ग के नेता को सौंपी है। इससे पहले पार्टी के शुरुआती दौर में दो बार और ओबीसी वर्ग से यहां पर जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। अब तीसरी बार ओबीसी वर्ग को जिले में भाजपा की कमान मिलने के पीछे इस वर्ग के वोट बैंक को पार्टी में मजबूती से समेटे रखने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद से अब तक यहां पर कुल 15 जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। अब 16वें भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में ओबीसी वर्ग के तहत वैश्य समाज से आने वाले अरविंद गुप्ता की इस पद पर प्रदेश नेतृत्व ने नियुक्ति की है। वर्ष 1980 में भाजपा के पहले जिला अध्यक्ष डॉ. जयशंकर बाजपेई रहे थे, जिन्होंने अगले छह वर्ष तक पार्टी की कमान संभाली। इसके बाद दूसरे जिलाध्यक्ष ओबीसी वर्ग से आने वाले रामचरन शाह रहे, जिन्होंने वर्ष 1990 तक इस पद की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन

इसके बाद हुए 13 जिलाध्यक्षों में अकेले बिंद्रा प्रसाद गुप्ता ही अन्य पिछड़े वर्ग से थे, जो वर्ष 1993 से लेकर 1997 तक भाजपा जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त रहे। बाकी इन 13 जिलाध्यक्षों में छह बार ब्राह्मण, चार बार क्षत्रिय और दो बार कायस्थ जिलाध्यक्ष भाजपा के रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछड़े वर्ग को साधने की रणनीति

-जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में पिछले चुनाव की मतदाता सूची के अनुसार 28 लाख से ज्यादा मतदाता हैं, हालांकि अभी एसआईआर प्रक्रिया के बाद इस बार की नई सूची फाइनल होनी बाकी है। जिले के कुल मतदाताओं में ओबीसी मतदाताओं की संख्या 40 फीसदी के करीब माननी जाती है। इसके अलावा शहर क्षेत्र में ओबीसी वर्ग में खासकर वैश्य समाज की अच्छी भागीदारी है। अरविंद गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाए जाने के पीछे पिछड़े वर्ग को साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। अगले वर्ष प्रदेश में विधान सभा चुनाव हैं। पिछले दो बार से जिले की आठों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। यहीं नहीं 2014 और 2019 में दोनों लोकसभा सीटें भी भाजपा के खाते में गईं, पर पिछले 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को दोनों सीटें गंवानी पड़ीं। इसके पीछे ओबीसी मतदाताओं के भाजपा से दूर होने को बड़ा कारण माना गया।




34 वर्षों के राजनीतिक सफर में वार्ड अध्यक्ष से जिलाध्यक्ष पद पर पहुंचे अरविंद

-अरविंद गुप्ता भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं। वर्ष 1993 में पार्टी के वार्ड अध्यक्ष के रूप में उन्होंने भाजपा में दायित्व का निर्वहन शुरू किया। इसके बाद पिछले 34 साल से वह लगातार पार्टी में विभिन्न पदों पर रहकर सक्रिय भागीदारी निभाते रहे। उन्होंने पार्टी में नगर उपाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, जिला कोषाध्यक्ष, जिला महामंत्री और जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए बखूबी जिम्मेदारियाें को निभाया। वह 1995 से लेकर कई बार नगर पालिका परिषद के वार्ड मेंबर भी रहे और नगर पालिका की विभिन्न समितियां में भी जिम्मेदारी निभाई। नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता जनता मांटेसरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक हैं। इसके साथ ही स्ववित्त पोषित विद्यालय प्रबंधक संघ के अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed