{"_id":"6afc8e0bedb99dbc8406f439","slug":"following-a-revision-the-number-of-voters-in-the-district-has-increased-by-21984-taking-the-total-beyond-2573-lakh-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-190022-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पुनरीक्षण के बाद जिले में बढ़े 21,984 मतदाता, संख्या 25.73 लाख के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पुनरीक्षण के बाद जिले में बढ़े 21,984 मतदाता, संख्या 25.73 लाख के पार
Tue, 17 Nov 2026 10:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 17 Nov 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या में 21,984 की वृद्धि दर्ज की गई है। पुनरीक्षण अभियान से पहले जिले की आठों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 25,51,741 मतदाता थे। अभियान के बाद यह संख्या बढ़कर 25,73,725 हो गई है। विधानसभा वार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे अधिक मतदाता लखीमपुर , जबकि सबसे कम वृद्धि कस्ता विधानसभा क्षेत्र में दर्ज की गई है।
कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने राजनीतिक दलों के साथ ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया। यह सूची जिले की वेबसाइट पर आम लोगों के लिए उपलब्ध है। डीएम ने कहा कि मतदाता https://kheri.nic.in/deo-portal/ पर जाकर सूची देख सकते हैं या फिर अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। मतदाता सूची में किसी प्रकार की कोई आपत्ति है, तो वह दर्ज करा सकते हैं। एडीएम बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने या किसी प्रकार की आपत्ति दर्ज कराने के लिए 16 दिसंबर तक मौका दिया गया। दावे और आपत्तियां के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। दावे और आपत्तियां प्राप्त होने के बाद 28 दिसंबर तक उनका निस्तारण किया जाएगा। इसके बाबद चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशित की जाएगी। अधिक से अधिक इसकी जानकारी हो, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रचार-प्रसार कराया जा रहा।
-- -- -- -- -- -
जिले में 1,649 मतदान केंद्र और 3,287 बूथ
ड्राफ्ट सूची में जिले में कुल 1,649 मतदान केंद्र और 3,287 मतदेय स्थल हैं। इनमें पलिया में 196 केंद्र, 435 बूथ, निघासन में 172 केंद्र 387 बूथ, गोला गोकर्णनाथ में 223 केंद्र, 467 बूथ, श्रीनगर में 197 केंद्र और 367 बूथ, धौरहरा में 223 केंद्र व 400 बूथ्, लखीमपुर में 186 बूथ और 451 बूथ, कस्ता में 216 केंद्र और 375 बूथ, मोहम्मदी विधानसभा में 236 मतदान केंद्र और 405 मतदेय स्थल हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
विधानसभा- मौजूदा मतदाता- पुनरीक्षण से पहले- बढे हुए मतदाता
पलिया- 325456 - 322322- 3134
निघासन- 329124- 326572- 2552
गोला- 343859- 341641- 2218
श्रीनगर- 304197- 301351- 2846
धौरहरा- 311406- 309095- 2311
लखीमपुर- 348070- 343978- 4092
कस्ता- 289832- 287702- 2130
मोहम्मदी- 321781- 319080- 2701
कुल- 2573725- 2551741- 21984