{"_id":"65a839d36df773338c05b8b2","slug":"fog-rained-chill-increased-now-schools-closed-till-20-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-13150-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बरसा कोहरा, बढ़ी ठिठुरन... अब 20 तक स्कूल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बरसा कोहरा, बढ़ी ठिठुरन... अब 20 तक स्कूल बंद
विज्ञापन
सर्दी से बचने के लिए महिलाओं ने पूरे शरीर को गर्म कपड़ों से ढका- संवाद
लखीमपुरखीरी। पिछले 15 दिन बाद मंगलवार को अच्छी धूप खिलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन बुधवार का दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहा। दोपहर तक सर्द हवा के साथ कोहरा बरसता रहा। भीषण सर्दी की वजह से डीएम ने सभी स्कूलों को 20 तारीख तक बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।
बुधवार को अधिक ठंड के चलते अधिकांश लोग पूरे दिन घरों में दुबके बैठे रहे। कोहरा और सर्दी के चलते सड़कों पर सन्नाटा रहा। व्यापार भी प्रभावित रहा। हालांकि मंगलवार और बुधवार के तापमान में कोई अंतर नहीं रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सात और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को तापमान इतना ही था।
सर्दी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 17 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी कर दी थी। बृहस्पतिवार से स्कूल खुलने थे, लेकिन बुधवार को मौसम खराब होने के बाद डीएम ने 20 जनवरी तक छुट्टी बढ़ा दी है। छुट्टी सिर्फ बच्चों की रहेगी। शिक्षकों को आना होगा। शिक्षकों को सुबह 10 से तीन बजे तक स्कूल में डिजिटाइजेशन के साथ ही अन्य विद्यालयीय कार्य करने होंगे। बीएसए की ओर से जारी आदेश में यह भी कहा गया कि सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड अपने स्कूल के शिक्षक व अन्य स्टाफ को बुलाने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं।
विज्ञापन
कोहरे के चलते लेट हो गईं ट्रेनें
घने कोहरे के चलते रोजाना ट्रेनें लेट हो रही हैं। बुधवार को गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस 30 मिनट लेट हो गई। इस ट्रेन का लखीमपुर स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 10.19 बजे का है, जो करीब 11 बजे पहुंची। वहीं, शाहगढ़ पैसेंजर भी करीब 20 मिनट लेट हो गई।