{"_id":"6005ce0e8ebc3e2e521e461d","slug":"fog-in-the-morning-sunshine-in-the-afternoon-relief-from-cold-lakhimpur-news-bly4341756128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह कोहरा, दोपहर में खिली धूप तो मिली ठंड से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह कोहरा, दोपहर में खिली धूप तो मिली ठंड से राहत
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते तराई क्षेत्रों में भी सुबह-शाम ठंडक बढ़ने का सिलसिला जारी है, लेकिन दिन में गुनगुनी धूप निकलने पर लोगों को ठंड से राहत भी मिल जाती है। सोमवार को जिले में मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दो दिनों तक आसमान साफ रहेगा, जिससे अच्छी धूप खिलेगी।
शीतलहर का प्रकोप थम चुका है, लेकिन शाम होते ही तापमान गिरने से गलन बढ़ जाती हैै। हालांकि दिन में धूप निकलने पर तापमान स्थिर रहता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहा। दिन में धूप निकलने पर लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ केे निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। इसके बाद कुछ क्षेत्रों में हल्के बादलों की आवाजाही हो सकती है, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी होने से ठंड का असर अभी बना रहेगा।