{"_id":"6935bb699550f9ce9c0f9a90","slug":"fog-blankets-and-icy-winds-increase-chill-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-162933-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कोहरे की फैली चादर, बर्फीली हवा ने बढ़ाई ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कोहरे की फैली चादर, बर्फीली हवा ने बढ़ाई ठिठुरन
Sun, 07 Dec 2025 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
मझगईं क्षेत्र में सुबह छाया कोहरा। संवाद
लखीमपुर खीरी। मौसम में लगातार ठंडक बढ़ रही है। रविवार सुबह जिलेभर में कोहरे की चादर फैल गई। तापमान गिरने के साथ ही चल रही बर्फीली हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है।
रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री तो न्यूनतम पारा 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह कोहरे की वजह से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ सूरज ने दर्शन दिए तो धूप खिली। इससे दोपहर तक लोगों को कुछ राहत मिली।वहीं, शाम होते ही चली सर्द हवा ने लोगों की फिर कंपकंपी छुड़ा दी।
सर्दियों की वजह से शहर की मुख्य सड़कों व बाजार में सन्नाटा पसर गया। दुकानदारों व राहगीर अलाव जलाकर ठंड से बचते नजर आए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार सुबह कोहरा व धुंध बने रहने की संभावना है, जिससे सुबह यातायात प्रभावित हो सकता है।