फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Floral Hanuman temple , day Gunje Jaykare

फूलों से सजे हनुमान मंदिर, दिन भर गूंजे जयकारे

Tue, 02 Jun 2015 06:53 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 02 Jun 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन
Floral Hanuman temple , day Gunje Jaykare
जेठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर पूरा जिला हनुमान भक्ति से सराबोर हो उठा। मंदिर ही नहीं पूरा शहर बजरंग बली के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर मंदिरों को फूलों और बिजली की रंग बिरंगी झालरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भजन कीर्तन हुए तो सैकड़ों जगहों पर भंडारों का आयोजन किया गया। जगह-जगह स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं ने राहगीरों को रोक-रोक कर शर्बत पिलाया।
विज्ञापन

शहर के भुइफोरवानाथ के प्राचीन हनुमान, सदर चौराहे के निकट हनुमान मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर, संकटादेवी मंदिर के निकट, विकास भवन के निकट, संकटमोचन वीरबाबा मंदिर समेत शहर के तकरीबन सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भंडारों का आयोजन किया। इसके अलावा कई जगहों पर श्रद्धालुओं ने स्टाल लगाए और राहगीरों को रोक रोक कर शर्बत पिलाया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की महिला मंडल अध्यक्ष कुसुमलता बरनवाल की अध्यक्षता में सुभाष पार्क में राहगीरों को शर्बत पिलाया गया।  
विज्ञापन

सब्जी मंडी स्थित रामजानकी मंदिर में बजरंग सिंघल, अनिल गुप्ता, रामजी दीक्षित, श्यामजी दीक्षित, नितेश, नवीन, रीतू, समीर सचिन गुप्ता, सुनील गुप्ता गुड्डू खान आदि के सहयोग से विशाल भंडारा हुआ। शारदानगर स्थित बालाजी मंदिर, गुलरीपुरवा हनुमान मंदिर और ओयल स्थित हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने बड़े मंगल के मौके पर गोलागोकर्ण नाथ के मुख्य बाजार में स्थित हनुमान जी के मंदिर में बजरंग बली के दर्शन किए। उन्होंने गोला कस्बे में निकलने वाली बजरंग बली की शोभायात्रा में शामिल लोगों से भेंट की। उनके साथ पूर्व अध्यक्ष इकबाल अहमद खां, रवि प्रताप सिंह, राजीव अग्निहोत्री, इरफान किदवई, कल्लू मिश्र, अशोक सक्सेना, पारस मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
बिजुआ। जेठ माह के बड़े मंगल के मौके पर बिजुआ अस्पताल, बीआरसी समेत कई जगहों पर श्रद्धालुओं ने शर्बत, चने वितरित किए। सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित पाठक और उनके स्टॉफ की तरफ से अस्पताल के सामने शर्बत और प्रसाद वितरित किया गया। बीआरसी केंद्र पर बीईओ अनुराग मिश्रा की मौजूदगी में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रभाकर शर्मा और पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष मातादीन की ओर से शर्बत वितरित किया गया। इस मौके  पर पूर्व माशिसं महांमत्री वीरेंद्र शुक्ला, राममिलन, ट्रेनर शेषदत्त वाजपेयी, संजीव शुक्ला समेत सभी ट्रेनर और एबीआरसी मौजूद रहे।
मोहम्मदी। नगर में हनुमान मंदिर, अस्तल मंदिर, सब्जी मंडी चौराहा, जेपी कॉलेज तिराहा, पुवायां रोड शुक्लापुर, गोला रोड सहित तमाम जगहों पर शर्बत और हलवा बांटा गया। इसमें जगदीश चंद्र गुप्ता भट्ठा वाले, प्रवीण मेहरोत्रा,  डीके गुप्ता, अवधेश तिवारी, अमित, रामसागर, संतकुमार, फूलचंद्र, राजेश कुमार आदि लोगों ने सहयोग किया।
पलियाकलां। श्री बालाजी मित्र मंडल ने रोडवेज बस अड्डे के निकट यात्रियों को शरबत पिलाया गया। रोटरी क्लब पलिया के पूर्व अध्यक्ष विजय नरायन महेंद्र्रा, अजय महेंद्रा सहित कई सदस्यों ने मेला गेट के निकट आने-जाने वाले राहगीरों और दुकानदारों को शर्बत पिलाया। चौधरी स्वीट हाउस, भीरा रोड, दीनदयाल गर्ग, हनुमान मठिया सेवा समिति सहित कई स्थानाें पर यात्रियों को गर्मी के मौसम में शरबत पिलाया गया।
मझगईं। हनुमान कुटी पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। नौगवां में राजू चौरसिया ने शर्बत पिलाने के लिए स्टाल लगाया। इसका उद्घाटन सपा नगर अध्यक्ष पलिया गौरव गुप्ता ने किया। उधर कस्बे के शिवमंदिर पर युवा शक्ति दल ने हलुआ बांटा। तिकोनापुल के पास जंगल किनारे स्थित हनुमान जी के मंदिर पर छठे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैंकड़ो लोग शामिल हुए।
बांकेगंज। जेठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर कस्बे सहित पूरा क्षेत्र हनुमानभक्ति से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना और भोग लगाने के बाद भंडारे किए। इन भंडारों में हजारों लोगाें ने प्रसाद ग्रहण किया। जगह-जगह शिविर लगाकर राहगीरों को शर्बत और ठंडा पानी पिलाया गया। कस्बे में हर तरफ बजरंगबली के जयघोष और भजन-कीर्तन की गूंज रही।

मैलानी। बड़े मंगल पर पलिया बस स्टैंड चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, रामजानकी मंदिर, शिव मंदिर, रेलवे मार्केट, रेलवे स्टेशन के पीछे पूड़ी सब्जी, कचौड़ी, हलुआ, चना, शर्बत आदि वितरित किया गया। इससे पूर्व सभी जगहों पर हनुमानजी को भोग लगाया गया।
शारदानगर। जेठ के अंतिम मंगलवार को बालाजी मंदिर पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। भक्तों ने प्रसाद चढ़ाया। इस मौके पर भंडारे हुए। लोगों ने शर्बत बंाटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed