फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Flirting: failed currents game

छेड़खानी: फेल हुआ धाराओं का खेल 

Sat, 17 Dec 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 17 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Flirting: failed currents game
gangrape
- सीजेएम ने लगाई फटकार, मुकदमा तरमीम
विज्ञापन

इसे संयोग ही कहेंगे कि एक ओर निर्भया कांड पर बरसी मनाई जा रही थी। वहीं दूसरी ओर पुलिस विभाग के चीता मोबाइल सवार ही युवतियों का जीना मुहाल कर रहे थे। मर्दानियों ने अन्याय के खिलाफ मोर्चा लिया तो खाकी की हिम्मत जवाब दे गई। मामला सुर्खियों में आने के बाद आला अधिकारियों के हुक्म पर कोतवाली पुलिस सक्रिय तो हुई, लेकिन बेमन से, लिहाजा धारायें लगाने में नरमी दिख गई, लेकिन सीजेएम डा. दीनानाथ ने धाराओं का खेल पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस को फटकार लगाते हुए समुचित धाराओं की बढ़ोत्तरी कर दी।

बताते चलें कि तीन छात्राओं के साथ पुलिस की चीता मोबाइल सवार आरोपियों ने छेड़खानी की थी। छात्राओं ने हिम्मत जुटाकर मोर्चा संभाला और हंगामा किया तो आरोपी भाग खड़े हुए। चीता मोबाइल सवार एक बर्खास्त पुलिसकर्मी अमरेंद्र सिंह मौके पर पकड़ लिया गया। मीडिया में मामला सुर्खियों में आते देखकर कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए। बावजूद इसके कोतवाली पुलिस ने हमदर्दी दिखाते हुए धाराओं में खेल करके चालान भेज दिया। शनिवार को चालान के साथ जमानतदार भी आए थे, लेकिन सीजेएम डा.दीनानाथ ने मामले की गंभीरता देखते हुए गहराई से छानबीन की तो धाराओं का खेल फेल हो गया। सीजेएम ने 294/506 आईपीसी के तहत चालान पेश करने पर कोतवाली पुलिस को फटकार लगाते हुए 354 घ सहित विभिन्न संगीन धाराओं में रिमांड परिवर्तित कर दिया, और इसके बाद आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed