फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Flaws found in schools, Mitauli secretary suspended

Lakhimpur Kheri News: विद्यालयों में मिलीं खामियां, मितौली सचिव निलंबित

Wed, 13 Nov 2024 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Flaws found in schools, Mitauli secretary suspended
लखीमपुर खीरी। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंगलवार को मितौली के गणेशपुर ग्रंट, डहर, खम्हरिया, सरेली विद्यालयों का निरीक्षण किया। शौचालयों में पानी बहता मिलने, स्वच्छता और टायलीकरण कार्य में खामियां मिलने पर डीएम ने सचिव रीतू सिंह को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

डीएम ने संविलियन विद्यालय गणेशपुर ग्रंट में बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले शिक्षक राहुल का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। डहर विद्यालय में ट्यूबलाइट न होने, बच्चों की संख्या कम होने और गंदगी मिलने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक अमिता सिन्हा और बीईओ मितौली का स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही ग्राम प्रधान डहर को 95-जी का नोटिस जारी करने को कहा।
विज्ञापन

संविलियन विद्यालय खम्हरिया में अनुपस्थित सहायक अध्यापक सत्येंद्र कुमार का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय सरेली में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वीरपाल के मौजूद नहीं होने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं गैर हाजिर शिक्षामित्र सुनीता का वेतन रोक दिया और स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षाओं में बल्ब न लगे होने और गैस सिलिंडर न भरवाने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक अपूर्व श्रीवास्तव पर कार्रवाई के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की शिथिल कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed