{"_id":"69388a6dc30a51073f0c9882","slug":"five-people-including-a-doctor-arrested-for-aborting-a-girl-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-163080-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: युवती का गर्भपात करने के मामले में चिकित्सक सहित पांच लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: युवती का गर्भपात करने के मामले में चिकित्सक सहित पांच लोग गिरफ्तार
Wed, 10 Dec 2025 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती का उसके प्रेमी ने जबरन गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने 29 अक्तूबर को पुलिस को तहरीर देकर प्रेमी सहित एक निजी अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ पर गंभीर आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने प्रेमी को पहले ही जेल भेज दिया था। जांच के बाद चिकित्सक सहित स्टाफ के पांच लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। घटना 14 सितंबर की है। शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एक गांव निवासी युवती के राज नाम के युवक से प्रेम संबंध थे। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई।
इसका पता चलने के बाद बीती 14 सितंबर को प्रेमी राज उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां पर चिकित्सक से मिलीभगत कर युवती का गर्भपात करा दिया। इससे नाराज युवती ने प्रेमी सहित अस्पताल के चिकित्सक सहित घटना में शामिल अन्य लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी। प्रेमी को उसी समय पुलिस ने पकड़ लिया था। नकहा में स्थित आरके हेल्थ अस्पताल के चिकित्सक रजनीश कुमार यादव निवासी रमुआपुर लहरपुर, अनुराग निवासी ग्राम राजेपुर, अभय मिश्रा निवासी भदफर, नर्स ज्योति शर्मा व मंजू निवासी खीरी थाना को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।