फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five ex-servicemen given status on Kargil Day

Lakhimpur Kheri News: कारगिल दिवस पर पांच पराक्रमी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

Sat, 27 Jul 2024 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Five ex-servicemen given status on Kargil Day
कारगिल युद्ध में शामिल हुए पांच पराक्रमी पूर्व सैनिकों को सम्मानित करते हुए- संवाद

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में शुक्रवार को 25वां कारगिल दिवस शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय स्थित शहीद स्मारक में प्रभारी डीएम/सीडीओ अभिषेक कुमार ने देश की सुरक्षा की खातिर शहीद हुए शहीदों को पुष्प चढ़ाकर नमन किया। पांच पराक्रमी पूर्व सैनिक को सम्मानित किया गया।
कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती पर कलक्ट्रेट में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कारगिल युद्ध में शामिल हुए पराक्रमी पांच पूर्व सैनिक ऑनररी कैप्टन अकरम खान, ऑनररी लेफ्टीनेंट प्रेम कुमार, सूबेदार लखविंदर सिंह, नायक संदीप कुमार और नायक खगेश्वर प्रसाद को सीडीओ अभिषेक कुमार ने शील्ड एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया। सीडीओ ने कहा कि आज का दिन सिर्फ जीत को याद करने का नहीं है, बल्कि सेना के उन जवानों की वीरता, शौर्य, और अदम्य साहस को याद करने का दिन है।
विज्ञापन

सीडीओ ने एनसीसी कैडेट्स से कहा कि सेना के शौर्य को जानने के लिए उनकी स्टोरी पढ़ें। एडीएम संजय सिंह ने कहा कि सैनिकों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर धनंजय प्रसाद सिंह ने कहा, 1999 में आज ही के दिन भारत ने दुनिया के सबसे दुर्गम युद्ध क्षेत्रों में पाकिस्तानी सेना को खदेड़ कर कारगिल युद्ध में जीत हासिल की थीं। एसडीएम अश्वनी सिंह, रेनू मिश्रा, सीओ सिटी रमेश चंद्र तिवारी, डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी अमित कुमार राय, एनसीसी कैडेट्स, सेना के जवान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed