फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five days later, it turned sunny, the weather was pleasant

पांच दिन बाद निकली धूप, मौसम हुआ खुशनुमा

Wed, 03 Feb 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Five days later, it turned sunny, the weather was pleasant
लखीमपुर खीरी। पांच दिन तक बादल छाए रहने और सर्द हवाओं के चलने के बाद मंगलवार को मौसम साफ हुआ। हालांकि सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक कोहरा छाया रहा। इसके बाद खिलकर धूप निकली तो मौसम खुशनुमा हो गया।
विज्ञापन

तीन दिनों से से जिले में सर्द हवाओं और बादलों के कारण लोगों को धूप के दर्शन नहीं हुए। एक-दो दिन कुछ देर के लिए सूर्य देव दिखाई तो पड़े, लेकिन सर्द हवाओं से ठिठुरन इस कदर बढ़ी की लोग ज्यादा संख्या में गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकल सके।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह साढ़े नौ बजे के बाद जब धूप निकली तो लोगों के चेहरे खिल उठे। लोगों ने शाम चार बजे तक गुनगुनी धूप का आनंद लिया। ठंडी हवाएं भी धूप के आगे बेअसर रहीं। हालांकि शाम को मौसम सर्द हो गया। मौसम में सुधार होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। धूप निकलने से शहर में रौनक लोट आई है। जनजीवन सामान्य हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। महिलाओं ने धूप निकलने पर घरों के कपड़े बिस्तर और अनाज सुखाए। उधर, तापमान में बढ़ोतरी होने से बीमारों ओर वृद्धों को सबसे ज्यादा राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed