फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five colleges will be given due to non-recognition

बगैर मान्यता के चलते मिले पांच कॉलेज, होगी कार्रवाई 

Mon, 24 Jul 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 24 Jul 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
 Five colleges will be given due to non-recognition
demo pic - फोटो : डेमो पिक
डीआईओएस ने फर्जी कॉलेजों के खिलाफ शुरू किया अभियान
विज्ञापन

पहले दिन बगैर मान्यता के इंटर तक चलते मिले पांच कॉलेज

 डीआईओएस के निर्देश पर गठित टीम ने सोमवार को भूलनपुर में अवैध रूप से चल रहे इंटर कॉलेजों में छापा मारा। निरीक्षण के दौरान कॉलजों के प्रधानाचार्य मान्यता संबंधी प्रपत्र नहीं दिखा सके। 

जिले में बगैर मान्यता के चल रहे कॉलेजों की मिल रही शिकायतों को लेकर डीआईओएस डॉ.ओपी गुप्ता ने सोमवार से निरीक्षण अभियान शुरू किया है। इसके लिए उन्होंने दो सदस्यीय टीम गठित की है। सदस्य राजकीय हाईस्कूल ज्ञानसिंह पुरवा के प्रधानाचार्य राजनरायन वर्मा और कार्यालय लिपिक अनुज कुमार ने सोमवार को बेहजम ब्लॉक के भूलनपुर में चल रहे आधा दर्जन कॉलेजों का निरीक्षण किया, जिसमें शिवरानी पब्लिक स्कूल, बाबू राम पब्लिक स्कूल, आदर्श शिक्षा निकेतन, मैकूलाल आदर्श जनता पब्लिक स्कूल और पीएल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य टीम को मान्यता संबंधी प्रपत्र नहीं दिखा सके। जबकि इनमें से कई कॉलेजों में प्राइमरी से इंटर तक की कक्षाएं चलती मिली। टीम ने अपनी रिपोर्ट डीआईओएस को सौंप दी है। डीआईओएस ने बताया कि पांच कॉलेज बगैर मान्यता के चलते मिले हैं, इनसे स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा और उसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed