{"_id":"67db0aa9c37493534e0f399b","slug":"five-children-fell-into-a-ditch-and-got-buried-in-the-mud-one-died-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-141567-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खाई में गिरकर मिट्टी में दबे पांच बच्चे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खाई में गिरकर मिट्टी में दबे पांच बच्चे, एक की मौत
विज्ञापन
मैलानी के राजामंडी में सडक किनारे खुदी इसी खाई में मिट्टी में दबे थे बच्चेस्रोत संवाद
मैलानी। राजामंडी गांव में सड़क निर्माण के लिए खोदी गई खाई में मंगलवार की शाम पांच बच्चे गिरकर मिट्टी में दब गए।
एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और चार बच्चों को ग्रामीणों ने जिंदा निकाल लिया। उनके भी गुम चोटें आई हैं। बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इन दिनों मैलानी से टेढ़वा पुल तक सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। चौड़ीकरण के लिए सड़क किनारे जेसीबी से मिट्टी खोदी जा रही है। ग्राम पंचायत सुआबोझ के गांव राजामंडी के पास करीब दस फुट गहरी खाई खुदी है। यहां पर दस से बारह वर्ष के हमउम्र सचिन पुत्र सूरज, सचिन पुत्र रघुवीर, प्रेम पुत्र सोनू, आर्यन पुत्र छत्तीस, निखिल पुत्र भोला शाम को अन्य साथियों के साथ खेत में खेल रहे थे।
इसी बीच मिट्टी दरकने से पांचों खाई में गिर गए और ऊपर से गिरी मिट्टी दब गए। पास में खेल रहे अन्य बच्चों ने चीख पुकार मचाई तो श्रीकिशन सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मिट्ठी में दबे बच्चों को निकाला, लेकिन तब तक सचिन पुत्र सूरज की मौत हो चुकी थी। एसओ निराला तिवारी ने बताया कि परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।