फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five children buried when the soil collapsed while digging near a pond in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: मिट्टी खोदते वक्त तालाब का किनारा धंसा, बालिका की मौत, किशोरी समेत चार घायल

Wed, 09 Oct 2024 12:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Oct 2024 12:46 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह हादसा हो गया। तालाब के किनारे खोदाई करते समय मिट्टी ढहने से गांव बिचपरी निवासी किशोरी और चार बच्चे दब गए। इनमें एक बच्ची की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Five children buried when the soil collapsed while digging near a pond in lakhimpur kheri
घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में तालाब के किनारे मिट्टी खोदते समय मोहम्मदी कोतवाली के गांव बिचपरी निवासी पांच बच्चे दब गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। तीन बालिकाओं के जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया है। रागिनी (12) की इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


मोहम्मदी कोतवाली के गांव बिचपुरी निवासी शिवानी (16) पुत्र जगपाल, रागिनी (12) देवी पुत्री प्रमोद कुमार, रंगोली पुत्री हरीपाल, क्षमा देवी (8) पुत्री सुरेश और अंकित (7) पुत्र रामाधार बुधवार की सुबह गांव के बाहर तालाब के पास मिट्टी लेने गए थे। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे तालाब के किनारे मिट्टी खोद रहे थे। इसी समय तालाब का किनारा ढह गया और बच्चे मिट्टी में दब गए।
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी में भाजपा विधायक को पीटा: पुलिस के सामने अधिवक्ता ने मारा थप्पड़, समर्थकों ने बरसाए लात-घूंसे
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बच्चों को शाहजहांपुर रेफर किया गया 
बच्चों की चीखपुकार सुनकर ग्रामीण आ गए। आनन-फानन सभी बच्चों को बाहर निकाला और सीएचसी मोहम्मदी भेजा गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रागिनी, शिवानी और रंगोली को शाहजहांपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

गांव के प्रधान रामनिवास ने बताया कि शाहजहांपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रागिनी की मौत हो गई। अन्य का इलाज हो रहा है। वहीं अंकित और क्षमा का सीएचसी में इलाज किया गया। बालिका की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed