Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP MLA beaten up during ruckus over Urban Cooperative Bank elections in Lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी में भाजपा विधायक को पीटा: पुलिस के सामने अधिवक्ता ने मारा थप्पड़, समर्थकों ने बरसाए लात-घूंसे

Wed, 09 Oct 2024 11:55 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Oct 2024 11:55 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बुधवार सुबह भाजपा के ही दो गुट भिड़ गए, जिससे बवाल हो गया। एक पक्ष के लोगों ने पुलिस के सामने ही भाजपा विधायक योगेश वर्मा को पीट दिया। इसके बाद जमकर बवाल हुआ। 

विज्ञापन
BJP MLA beaten up during ruckus over Urban Cooperative Bank elections in Lakhimpur kheri
लखीमपुर में भाजपा विधायक की पिटाई - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लखीमपुर खीरी में लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव को लेकर मंगलवार से शुरू हुई तनातनी और आरोप-प्रत्यारोप बुधवार को बवाल में बदल गया। यहां बैंक के प्रधान कार्यालय के पास भाजपा के ही दो गुट आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। सदर विधायक योगेश वर्मा को बैंक की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा सिंह के पति जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह व उनके समर्थकों ने पीट दिया। इसको लेकर मौके पर बवाल शुरू हो गया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और हालात को काबू में किया।

विज्ञापन


लखीमपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक प्रबंध समिति के चुनाव की प्रक्रिया स्थगित किए जाने का पत्र मंगलवार को वायरल हुआ था। साथ ही बैंक में चस्पा की गई मतदाताओं की अंतिम सूची फाड़ने का आरोप भी लगाया गया। इसको लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, सदर विधायक योगेश वर्मा, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने एडीएम से मिलकर निष्पक्ष चुनाव कराने की बात कही थी। 

विज्ञापन
Trending Videos

BJP MLA beaten up during ruckus over Urban Cooperative Bank elections in Lakhimpur kheri
घटना के बाद मौके पर जुटे भाजपा समर्थक - फोटो : अमर उजाला

बैंक के प्रधान कार्यालय के पास हुआ बवाल 
एडीएम ने कहा था कि चुनाव स्थगित नहीं होगा, पूरी निष्पक्षता के साथ चुनाव संपन्न कराया जाएगा। इसके साथ ही बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन प्रक्रिया बैंक के प्रधान कार्यालय में शुरू हुई। इसके कुछ ही देर बाद पूर्वाह्न करीब 11 बजे यहां बवाल शुरू हो गया। इसी बीच भाजपा के सदर विधायक योगेश वर्मा और बैंक की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा सिंह के पति अवधेश सिंह का बैंक के प्रधान कार्यालय के पास ही डॉन बॉस्को कॉलेज वाली गली में आमना सामना हो गया। 

विज्ञापन

अवधेश सिंह ने मारा थप्पड़
दोनों ने कुछ कहा और अचानक अवधेश सिंह ने सदर विधायक को थप्पड़ जड़ दिया। फिर उनके साथ आए लोगों ने विधायक को पीछे से खींच कर लात-घूंसे चला दिए। इस बीच पुलिस फोर्स ने किसी तरह विधायक को बचाया और छुड़ा कर ले गई। फिलहाल इस समय माहौल शांत है, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। बाद में कड़ी सुरक्षा में पर्चा जमा कराए गए। बैंक परिसर को छावनी बना दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed