{"_id":"668c3de0361cd1d0e7023144","slug":"first-they-ordered-food-from-outside-and-then-fed-them-sweets-everyone-was-unconscious-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-124176-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पहले बाहर से मंगाकर खाया खाना, फिर खिलाई मिठाई, सभी अचेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पहले बाहर से मंगाकर खाया खाना, फिर खिलाई मिठाई, सभी अचेत
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी युवक के घर पर खाना खाने के बहाने से आए अन्य युवकों ने खाना खाने के बाद घर के छह सदस्यों को मिठाई खिलाई, जिसे खाकर सभी सदस्य अचेत हो गए। बाद में आरोपी युवक घर से बिना कुछ लिए ही चला गया।
मोहल्ला हिदायतनगर निवासी तस्सबुर के साथ कुछ दिन पहले एक युवक उसके घर आया था। तस्सबुर बाहर मजदूरी करता है। उक्त युवक दोबारा शनिवार देर शाम तस्सबुर के घर पहुंचा। भूख लगने की बात कहते हुए भोजन बनाने को कहा। घर में सिर्फ महिलाएं ही थीं। महिलाओं ने भोजन बनाने में असमर्थता जताई तो उक्त युवक ने रुपये देकर बाजार से बिरयानी लाने की बात कही। इस पर घर का एक सदस्य बिरयानी लेने चला गया।
बताते हैं कि बिरयानी की दावत उड़ाने के बाद युवक ने सभी को मिठाई दी। घर में छह सदस्य थे, उनमें से कुछ लोगों ने मिठाई खाने से मना किया तो युवक ने फातिया की होने की बात कहते हुए जबरदस्ती मिठाई उन्हें खिला दी। मिठाई खाते ही घर के सभी सदस्यों की हालत बिगड़ गई। नशे ही हालत में अचेत हो गए। रविवार सुबह पास पड़ोसियों ने परिवार के सदस्यों को जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई भी सदस्य बोलने की स्थिति में नहीं था। फिलहाल परिवार के लोग आरोपी युवक का नाम, पता और कोई भी कानूनी कार्रवाई करने के मना कर रहे हैं।