फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   First there was reluctance to register the report of rape, then the accident happened

Lakhimpur Kheri News: पहले दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी... फिर हो गया हादसा

Fri, 13 Oct 2023 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
First there was reluctance to register the report of rape, then the accident happened
मझगईं। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़ित किशोरी की बाइक में एक अज्ञात पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहा उसका भाई गंभीर घायल हो गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म के बाद मामले में हीलाहवाली कर रही पुलिस ने बुधवार देर शाम को नोकझोंक के बाद मुकदमा दर्ज किया। परिजन का आरोप है कि सुबह से थाने में बैठे रहे और पलिया सीएचसी में मेडिकल कराने में भी हीलाहवाली की गई। रात नौ बजे जब पीड़िता अपने 19 वर्षीय भाई के साथ मेडिकल कराकर घर वापस आ रही थी, तभी बोझवा के पास सामने से आ रही एक पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी और पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से पीड़िता का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री की जान लेने की कोशिश की गई है। पुलिस को अपनी कस्टडी में किशोरी को भेजना चाहिए था, लेकिन पुलिस ने खुद से ही मेडिकल कराने की बात कही। इसलिये वह अपने भाई के साथ मेडिकल करवाने गई थी, जहां से वह लौट रही थी कि उसकी जान लेने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक थाना प्रभारी डीके राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने में कोई हीलाहवाली नहीं की गई है। पहले नाबालिग पीड़िता के नाम से तहरीर दी गई थी। जिसके कारण दूसरी तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता की जान लेने की कोशिश का आरोप गलत है। यह केवल हादसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed