{"_id":"598b1d784f1c1b447d8b47ad","slug":"first-reported-still-missing-24-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले सूचना दी, फिर भी गायब मिले 24 शिक्षक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले सूचना दी, फिर भी गायब मिले 24 शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ।
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Lock
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्तूरबा स्कूल समेत तीन स्कूलों में मिला ताला
गुरुजनों को पहले से सूचना देकर जांच करने पहुंचे शिक्षा अधिकारी को तीन स्कूलों में ताला लटकता मिला। निरीक्षण में करीब 24 से ज्यादा शिक्षक स्कूल से नदारद मिले। एक दिन पहले पड़रिया तुला से शुरू हुई चेकिंग में कई स्कूल बंद मिले थे, कहीं-कहीं तो शिक्षक कक्षा के बाहर टहलते मिले। बुधवार को चेकिंग में कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल भी बंद मिला। खंड शिक्षा अधिकारी ने गायब मिले 24 शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगने के साथ आख्या बीएसए को भेजी है।
अपने अनुश्रवण से पहले अधिकारी ने पूरे शिक्षकों को समय से स्कूल जाने को आगाह कर दिया कि लगातार अनुश्रवण होंगे, फिर भी कई गुरुजनों को कोई असर नहीं पड़ा। खंड शिक्षा अधिकारी अनुराग कुुमार मिश्रा ने मंगलवार से होने वाले निरीक्षण के लिए सभी को सूचित करा दिया था ताकि सभी टीचर समय से स्कूल पहुंचें। बुधवार को निरीक्षण में कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल बंद पाया गया, वहीं यूपीएस नौगवां में टीचर एवं अनुदेशक और भूपपुरवा में एक सहायक अध्यापक गैरहाजिर मिले। एक दिन पहले हुए निरीक्षण में पड़रिया तुला का प्राइमरी स्कूल, बेलवा मलूकापुर का पूर्व माध्यमिक स्कूल बंद मिला। बुधवार को निरीक्षण में पूर्व माध्यमिक पड़रिया तुला से पांच टीचर और अनुदेशक, नौसर जोगी स्कूल से तीन, बस्तौली से दो, रुद्रपुरकलां से एक शिक्षामित्र, बिजुआ प्राइमरी स्कूल से एक टीचर नदारत मिलीं।
करीब 150 शिक्षकों ने एसएमएस के जरिए मांग ली थी छुट्टी
निरीक्षण की जानकारी होने पर करीब 150 शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को मोबाइल पर एसएमएस के जरिये छुट्टी ले ली थी। ऐसा पहली बार हुआ है कि एक साथ इतने एसएमएस छुट्टी के लिए आए हों। दरअसल राखी के त्योहार के बाद बाहरी जिलों के रहने वाले शिक्षक मंगलवार तक नहीं लौट सके थे, इसलिए उन लोगों ने नियमता छुट्टी ले ली।