फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   First made video, then gave life

Lakhimpur Kheri News: पहले बनाया वीडियो, फिर दे दी जान

Sun, 30 Jul 2023 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
First made video, then gave life
बांकेगंज। बांकेगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के स्टेशनपुरवा गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी की साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। फंदे पर लटकने से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया है। इस वीडियो में वह कहता नजर आ रहा है कि वह अपने ससुरालीजनों की प्रताड़ना से तंग आकर जान दे रहा है। उसकी पत्नी एक सप्ताह से अपने मायके में रह रही है।
विज्ञापन

कस्बा से सटे स्टेशनपुरवा गांव निवासी उत्तम चंद्र शर्मा का 23 वर्षीय पुत्र शिवम शर्मा का विवाह तीन माह पहले सीतापुर जिले के थाना लहरपुर क्षेत्र के कुरैया गंगादास गांव से हुआ था। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पत्नी की उससे अनबन रहने लगी। यही नहीं उसके ससुराल वाले भी उसे प्रताड़ित कर रहे थे। एक सप्ताह पहले शिवम का साढ़ू उसकी पत्नी को मायके लिवा ले गया। इससे वह और परेशान रहने लगा।
विज्ञापन

शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे करीब शिवम ने अपनी पत्नी की साड़ी से फंदा बनाया और घर के अंदर छत के कुंडे से लटक गया। परिवार वालों ने लटकते देखा तो उसे उतार कर बांकेगंज सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक शिवम के पिता उत्तम चंद्र शर्मा ने युवक के ससुरालीजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कहा कि सससुरालीजनों की प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। थाना मैलानी के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र गंगवार ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। परिजनों की तरफ से काेई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed