{"_id":"6aa989ade68ce2f68d028a77","slug":"first-level-checking-of-evm-vvpat-will-start-from-tomorrow-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-185117-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कल से शुरू होगी ईवीएम-वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कल से शुरू होगी ईवीएम-वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग
Tue, 15 Sep 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर-खीरी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर जिले में ईवीएम एवं वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) 17 सितंबर से शुरू होगी। भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में एफएलसी कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस के एफएलसी कक्ष में होगी। यह जानकारी उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एफएलसी प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक या कार्य समाप्त होने तक चलेगी। इसमें अवकाश दिवस भी शामिल होंगे। ईवीएम एवं वीवीपैट की जांच भारत निर्वाचन आयोग की निर्धारित प्रक्रिया और मानकों के अनुसार की जाएगी।
एफएलसी के दौरान सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इस संबंध में राजनीतिक दलों के अध्यक्ष व मंत्री को जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से पत्र भेजकर आवश्यक अनुरोध किया जा चुका है। निर्वाचन कार्यालय ने संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से पूरी कराने के निर्देश दिए हैं।