फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   First electric train will reach Mailani from Lucknow this evening

आज शाम लखनऊ से मैलानी पहुंचेगी पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन

Sat, 17 Sep 2022 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:29 AM IST
सार

रेलवे की नई घोषणा से इलाके के लोगों में खुशी है।गोरखपुर मुख्यालय से 14 सितंबर को लखनऊ से मैलानी के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन संचालन को हरी झंडी मिलने के बाद रेल प्रशासन ने 17 सितंबर से इस रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने का पत्र संबंधित अफसरों को जारी किया। पहले चरण में लखनऊ-सीतापुर, दूसरे चरण में सीतापुर-लखीमपुर, तीसरे चरण में लखीमपुर-बांकेगंज और चौथे चरण में बांकेगंज से मैलानी के बीच विद्युतीकरण का काम 29 अगस्त को पूरा हुआ। 14 सितंबर को बांकेगंज से मैलानी के बीच संरक्षा निरीक्षण होने के बाद ही इस रूट पर जल्द ही इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ने की उम्मीद थीं, जो आज से पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
First electric train will reach Mailani from Lucknow this evening
First electric train will reach Mailani from Lucknow this evening

विस्तार

कल से लखनऊ-मैलानी के बीच दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें
विज्ञापन

मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस में 19 सितंबर से लगेगा इलेक्ट्रिक इंजन
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। लखनऊ-मैलानी के बीच 18 सितंबर से इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलेंगी। शनिवार शाम को पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन लखनऊ से मैलानी पहुंचेगी। इसके अलावा मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस 19 सितंबर से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी। रेलवे की नई घोषणा से इलाके के लोगों में खुशी है।
गोरखपुर मुख्यालय से 14 सितंबर को लखनऊ से मैलानी के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन संचालन को हरी झंडी मिलने के बाद रेल प्रशासन ने 17 सितंबर से इस रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने का पत्र संबंधित अफसरों को जारी किया। पत्र के मुताबिक, लखनऊ-मैलानी पैसेंजर (05088) 17 सितंबर को इलेक्ट्रिक इंजन से शाम को मैलानी पहुंचेगी। अगले दिन 18 सितंबर को लखनऊ-मैलानी-लखनऊ (05087, 05086, 05085) से इलेक्ट्रिक इंजन से चलेगी, जबकि गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस (15009, 15010) 19 सितंबर से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी। इस प्रकार 19 सितंबर से मैलानी-लखनऊ के बीच सभी ट्रेनें विधिवत इलेक्ट्रिक इंजन से चलना शुरू हो जाएंगी। वहीं नगरवासियों ने खुशी जताते हुए कहा कि अब धुएं से छुटकारा मिलने के साथ ही सफर और भी आसान हो जाएगा। चंदर सिंह, रामचंद्र, निर्मल मजूमदार ने ट्रेन के चलने पर हर्ष जताया है।
विज्ञापन

पहले बड़ी लाइन और अब इलेक्ट्रिक ट्रेनों की सौगात
मैलानी। एनई रेलवे के मैलानी-लखनऊ खंड पर पहले मीटरगेज की ट्रेनों का संचालन होता था। आमान परिवर्तन के बाद 2019 में इस रूट पर बड़ी लाइन की ट्रेनें चलना शुरू हुईं, लेकिन कोरोना के कारण कुछ दिनों बाद ही ट्रेनों के पहिए थम गए। कोरोना खत्म होने के बाद फिर से ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ और इसी के साथ ही लखनऊ से मैलानी के बीच विद्युतीकरण का काम भी शुरू हुआ। पहले चरण में लखनऊ-सीतापुर, दूसरे चरण में सीतापुर-लखीमपुर, तीसरे चरण में लखीमपुर-बांकेगंज और चौथे चरण में बांकेगंज से मैलानी के बीच विद्युतीकरण का काम 29 अगस्त को पूरा हुआ। 14 सितंबर को बांकेगंज से मैलानी के बीच संरक्षा निरीक्षण होने के बाद ही इस रूट पर जल्द ही इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ने की उम्मीद थीं, जो आज से पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल लखीमपुर-बांकेगंज के बीच हुआ था सीआरएस
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर-गोला के बीच दो मार्च को विद्युतीकरण काम शुरू हुआ। वहां तक काम पूरा होने के बाद कार्यदायी संस्था ने बांकेगंज के तक रेल लाइन का विद्युतीकरण कराना शुरू किया। काम पूरा हो जाने के बाद 26 अगस्त को इलेक्ट्रिक तारों को 25 हजार वोल्ट से चार्ज करने के कार्यदायी संस्था और रेलवे अधिकारियों ने दो सितंबर को स्पीड ट्रायल कर विद्युतीकरण काम की गुणवत्ता परखी। इसके बाद रेल समीक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान ने लखीमपुर से बांकेगज तक विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण कर इलेक्ट्रिक ट्रेन संचालन की अनुमति दी थी, लेकिन मैलानी तक विद्युतीकरण का काम न होने के कारण इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन संचालन शुरू नहीं हो सका। यहां बता दें कि लखनऊ-मैलानी रेल खंड पर चलने वाली सभी ट्रेनों में तीन दिन में इलेक्ट्रिक इंजन लग जाएंगे।

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि लखनऊ से मैलानी जाने वाली ट्रेन का संचालन शनिवार से विद्युत इंजन से शुरू हो जाएगा। सोमवार तक सभी ट्रेनें इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed