{"_id":"609e519a8ebc3e8d384bac9b","slug":"first-black-fungus-patient-found-after-recovered-from-corona-businessman-got-caught-with-this-disease","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी में ब्लैक फंगस की दस्तक : कोरोना से जंग जीतने के बाद व्यापारी को बीमारी ने जकड़ा, लखनऊ में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरी में ब्लैक फंगस की दस्तक : कोरोना से जंग जीतने के बाद व्यापारी को बीमारी ने जकड़ा, लखनऊ में चल रहा इलाज
Fri, 14 May 2021 04:01 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 14 May 2021 04:01 PM IST
सार
पिता नरपत जैन ने बताया कि 21 अप्रैल को बेटे को कुछ दिक्कत महसूस हुई। आराम न मिलने पर 25 अप्रैल की जिला अस्पताल ले गए, लेकिन बेड न मिलने कर कारण लखनऊ जिले के अटरिया स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
black fungus
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले में ब्लैक फंगस का एक मामला सामने आया है। शहर के रेडीमेड कपड़ा व्यापारी गजेंद्र जैन इसकी चपेट में है। हालांकि उनका इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
उनके पिता नरपत जैन ने बताया कि 21 अप्रैल को बेटे को कुछ दिक्कत महसूस हुई। आराम न मिलने पर 25 अप्रैल की जिला अस्पताल ले गए, लेकिन बेड न मिलने कर कारण लखनऊ जिले के अटरिया स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहा पर आंख, दात, कान में दर्द होने पर गोमतीनगर के अस्पताल लेकर गए। जहां पर दूसरी बार एमआरआई होने पर ब्लैक फंगस की जानकारी लगी। बेटे का इलाज वहीं पर चल रहा है।
विज्ञापन
व्यापारी को कुछ दिन पहले कोविड हुआ था, जिन्हें इलाज के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। व्यापारी ने कोविड से तो जंग जीत ली, लेकिन अब उन्हें ब्लैक फंगस की बीमारी ने जकड़ लिया है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि कोरोना से जंग जीतने के बाद व्यापारी अस्पताल से डिस्चार्ज होने ही वाले थे कि उन्हें नाक और आंख में कुछ दिक्कत महसूस हुई तो उनके बताए अनुसार डॉक्टरों ने उनकी जांच शुरू कर दी तो जांच में डॉक्टरों को ब्लैक फंगस की पहली स्टेज दिखाई दी। लखनऊ के एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने व्यापारी का कोरोना के बाद ब्लैक फंगस का इलाज शुरू कर दिया है।