फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Firing between father and son in land dispute, both injured

भूमि विवाद में पिता-पुत्र के बीच फायरिंग, दोनों घायल

Thu, 17 Nov 2022 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
Firing between father and son in land dispute, both injured
पलिया थाने में घायल चरनजीत से बात करते कोतवाल।
लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली गोली बेटे के हाथ में लगी, बेटे की गोली से पिता भी मामूली जख्मी
विज्ञापन

पुत्र ने तहरीर देकर पिता पर लगाया जान से मारने का आरोप, पिता भी देंगे पुत्र के खिलाफ तहरीर
पलियाकलां। इलाके के ऐंठपुर गांव में जमीन के विवाद में पिता-पुत्र के बीच फायरिंग हो गई। पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली गोली पुत्र के हाथ में लगी है, जबकि पिता के पैर से छूकर गोली निकल गई। मामले में पुत्र ने पुलिस में तहरीर देकर पिता पर गोली मारने का आरोप लगाया है। वहीं पिता का दावा है कि उसके पुत्र ने उसके पास से लाइसेंसी रिवॉल्वर छीनकर पहले अपने हाथ में गोली मारी और फिर उस पर फायरिंग कर दी। घायल पुत्र को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
इलाके के ऐंठपुर गांव निवासी 90 वर्षीय टहल सिंह और उनके पुत्र चरनजीत सिंह के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को खेत में विवाद हुआ तो मामला बढ़कर फायरिंग में बदल गया। जानकारी के मुताबिक, टहल सिंह के दो पुत्र चरनजीत (52) और करमजीत सिंह (50) हैं। बड़ा बेटा चरनजीत खेतीबाड़ी करता है तो वहीं छोटा बेटा करमजीत कनाडा में रहता है। बताते हैं कि जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद है। मामले में पिता टहल सिंह का कहना है कि बुधवार को उनका बड़ा बेटा खेत जुतवाने के लिए एक अन्य युवक के साथ ट्रैक्टर लेकर आया था। इसकी सूचना पर वह खेत की ओर गए और फोटो खींचने का प्रयास किया। तभी साथ आए युवक ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया। इसी बीच पुत्र चरनजीत ने उनके पास मौजूद रिवाल्वर छीनकर उन पर फायरिंग कर दी। एक गोली उनके हाथ की कलाई के पास से गुजर गई, जबकि दूसरी गोली पैर के घुटने के पास से गुजरी। इसके बाद हवाई फायर करने के बाद पुत्र ने एक गोली अपने बाएं हाथ पर मार ली।
विज्ञापन

मामले में पुलिस को तहरीर देते हुए पुत्र चरनजीत सिंह ने बताया कि करीब आठ माह से जमीन को लेकर उसका पिता से विवाद है। पहले उन्होंने जमीन उसके नाम की और अब उसका मूल्य बढ़ जाने के बाद जमीन फिर से वापस मांग रहे हैं। इसी बात के विरोध पर उनके पिता ने बुधवार को उन पर गोली चला दी जो उनके बाएं हाथ पर लगी है। मामले में पुलिस को तहरीर देकर रिवाल्वर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, गोली किसने चलाई है और कैसे लगी है इसके बारे में जांच के बाद ही पता चलेगा। मौका मुआयना किया गया है अभी चरनजीत की तरफ से तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed